विधानसभा में गरीबों मजदूरों किसानों छात्र नौजवानों के दबी आवाज को शेर जैसे दहाड़ने वाले बगोदर के पूर्व विधायक कॉमरेड महेंद्र सिंह का 16 वीं शहादत दिवस मनाया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

बिष्णुगढ़ पुलिस ने नरकी मोड़ से कोयला लदे 11 मोटरसाइकिल को बिते दिन जब्त किया | पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नरकी की ओर से कुछ मोटरसाइकिल में अवैध कोयला लोड कर बेचने के लिए ले जा रहे थे | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिष्णुगढ़ प्रखंड के खरकी गालहोबार डुबका तिलैया नागी जोबर नावाटांड ऊंचाघाना बेहराटांड खरना भंडेरी अलखरी कोनार डैम लहरियाडीह समेत अन्य गांव में बड़ी धूमधाम से सोहराय पर्व मनाई गई। संथाली गीत से लोग मांदर ढोल नगाड़े की थाप से झूमते हुए सोहराय पर्व का आनंद उठाएं। लोगों ने सुख शांति समृद्धि की कामना की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिष्णुगढ़ प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र सारूकुदर पंचायत के फाराचांच गांव में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन किए मालूम हो कि बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने श्री पटेल को पूर्व में ही अवगत करवाए थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत अंतर्गत भंडेरी गांव स्थित स्कूल परिसर में संचालित बाड़ी परियोजना व कृषि विज्ञान केंद्र तथा जन जागरण केंद्र के संयुक्त प्रयास से मौसमी आधारित जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया.इसके पूर्व ग्रामीणों ने ढोल मांदर की थाप से सभी अतिथियों को स्वागत किए.कृषि विज्ञान केंद्र से छह वैज्ञानिक पहुंचकर कृषि कार्य में बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग तरीका बतलाए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिष्णुगढ़ प्रखंड के चानो पंचायत भवन में गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से पंचायत भवन सभागार में स्वामी विवेकानंद निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया.राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नावाटांड झपाटांड केंदुवाडीह खरकी समेत अन्य गांव के युवाओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हजारीबाग विष्णुगढ़ से बकसपूरा से कालेश्वर महतो ने बताया की पहले जो शौचालय बनता था उसमे पानी का ज्यादा इस्तेमाल करते थे। पानी का सुविधा नहीं होने के कारण वो इसका कम इस्तेमाल कर पा रहे हैं। सातो शौचालय के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है उनके यहाँ जो शौचालय बना है उसमे पानी का ज्यादा उपयोग किया जाता है।

विशुनगढ़ हजारीबाग से महादेव महतो ने बताया की वे एक मजदुर है बहुत पहले बीड़ी पत्ता का काम करते थे। एक तरह से वो उनका रोजगार था।लेकिन कुछ पेड़ पौधा का लुप्त होने के कारण बहुत दूर जाना पड़ता हैं जिसके कारण अब वो नहीं जा पा रहे हैं। अगर झारखण्ड सरकार कोई योजना लाये तो वे अपंने परिवार की अच्छी तरह देखभाल कर पाएंगे