झारखंड मुक्ति मोर्चा विष्णुगढ़ ईकाई के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू श्रीवास्तव ने विष्णुगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की नियमित सेवा की बहाल के लिए उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद को पत्र के माध्यम से इस समस्या से अवगत कराए.मालूम हो कि महिला डॉक्टर नहीं रहने से आए दिन महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है 24 पंचायत के तकरीबन डेढ़ लाख की आबादी में प्रतिदिन सुदूरवर्ती क्षेत्र सहित विष्णुगढ़ से 5-10 की संख्या में प्रसव के लिए प्रतिदिन आते हैं.लेकिन ए एन एम दाई के सहारे महिलाओं का प्रसव कराया जाता है .जिससे जच्चा बच्चा का खतरा बना हुआ रहता है.