हजारीबाग झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी महताब हुसैन ने बीते दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से औपचारिक मुलाकात कर विष्णुगढ़ प्रखंड के दो महत्वपूर्ण कार्य के लिए मांग पत्र सौंपा जिसमें किसानों मजदूरों व रोजगार सृजन को देखते हुए बनासो कोनार नहर सिंचाई परियोजना का आधा अधूरा कार्य को पूरा करने तथा पानी छोड़ने व प्रस्तावित आईटीआई कॉलेज जल्द काम शुरू करने की मांग किया गया जिसमें शिक्षा के लिए स्थानीय युवाओं को बड़े शहरों का रुख नहीं करनी होगी तथा अभिभावक का मोटी रकम बचत होगी वही कोनार नहर सिंचाई परियोजना का आधा अधूरा कार्य पूरा होने से पूरे क्षेत्र में पानी छोड़ने से सिंचाई की व्यवस्था बहाल होगी जिससे रोजगार में बढ़ोतरी होगी और कुछ हद तक पलायन में नियंत्रण हो सके। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
