बिष्णुगढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी ने रामगढ़ जिला अध्यक्ष विनोद कीस्कू से सोमवार को NH100 से गुजर रहे तो विष्णुगढ़ प्रखंड कमेटी ने रुक कर उनसे शिष्टाचार मुलाकात किया एवं अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रुचि कुजूर व केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील शर्मा से भी मुलाकात किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर तोरोबाइर में कुडमी समाज के कुडमाली भाखि-चारि के तत्वधान में महत्वपूर्ण बैठक किया गया.बैठक की अध्यक्षता सोमर महतो ने किए संचालन महादेव डूंगरियार ने किया.बैठक के दौरान कुडमी जाति की उत्पत्ति व ऐतिहासिक विचारों का आदान प्रदान करने पर प्रकाश डाला गया साथ में कुडमाली भाषा व कुडमी जाति को आदिवासी जनजाति में शामिल करने और उन्हें 1913 के गजटीय अधिसूचना को लागू करने को लेकर सेमिनार का के माध्यम से जानकारी दी गई एवं द्रविड़ समाज व आर्य समाज से उत्पन्न जाति के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई इसके पूर्व बिष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत में भी बैठक हुई थी.मौके पर डॉ एस बी एन महतो सी बी पटेल केंद्रीय उपाध्यक्ष कुर्मी विकास मोर्चा उत्तम महतो जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश पटेल आदिवासी कुर्मी समाज हजारीबाग के महादेव डूंगरियार भोला महतो सत्यनारायण महतो हीरामन महावीर महतो सुशील महतो मुरलीधर महतो कैलाश महतो मुखिया नारायण महतो प्रेमचंद महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर का 97 वां जयंती गालहोबार पंचायत भवन में रविवार को मनाया गया.कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए.इस अवसर पर मुखिया रीतलाल महतो ने कहा कि आज के ही दिन में कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान बिहार के समस्तीपुर जिला में नाई समाज में हुआ था भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए इस दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे.उनके जीवन के संघर्ष प्रेरणा स्रोत रहा .इस अवसर पर मनोज शर्मा पप्पू ठाकुर धीरज शर्मा वरुण कुमार विश्वनाथ महतो किशोर शर्मा पुनीत लाल महतो उमेश कुमार प्रदीप ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे
विष्णुगढ़ पीडीएस संघ ने रविवार को कोनार डैम में वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया .जिसमें विष्णुगढ़ प्रखंड के पीडीएस दुकानदारों के अलावा विभाग के कर्मियों ने कोनार डैम की प्राकृतिक वादियों का लुफ्त उठाएं वहीं एक दूसरे को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं दिए.मौके पर जिलाध्यक्ष नंदू प्रसाद टेकोचंद महतो उमेश पांडे शंभू नाथ पांडे तपेश्वर रजक भोला प्रसाद खेम नारायण महतो छत्रधारी पटेल गोविंद पटेल चंदेश्वर महतो भुनेश्वर महतो समेत कई पीडीए संचालक मौजूद थे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो पंचायत में मुखिया महेंद्र गंझू की मौजूदगी में स्वास्थ्य सहिया द्वारा ग्रामीणों के बीच पारिवारिक जनसंख्या के अनुसार मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरण शनिवार को किया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अयोध्या हेतु निधि संग्रहण माध्यम विष्णुगढ़ में जोरों पर है | शनिवार को सिरैय पंचायत अंतर्गत ग्रामीणों ने पंचायत संयोजक विनय कुमार मेहता के नेतृत्व में शुरू हुआ डोर टू डोर पहुंचकर स्वेच्छा से राशि एकत्रित किया जा रहा है | इसके पूर्व विष्णुगढ़ चेडरा पंचायत में कुसुंभा पंचायत में अयोध्या निर्माण हेतु निधि का संग्रह किया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ जैसे छोटे कस्बे से निकलकर अपनी कलाकारी व प्रतिभा को निखारने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सौरभ दीवाना को आर जे मूवी इंटरटेनमेंट के द्वारा मगही भाषा के फिल्म घर अंगना में बेहतर कला प्रदर्शन करने वाले सौरभ दीवाना को बोकारो में कला रत्न सम्मान पत्र 2021 से सम्मानित किया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र के माध्यम से कोनार डैम में वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया .इस अवसर पर मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने पहुंचकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाएं व कोनार डैम के स्पॉट स्थल घूमे वही स्थानीय लोगों से रूबरू हुए.इस अवसर पर विधायक जे पी पटेल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक भवन निर्माण किए जाने का आश्वासन दिए.किसी भी प्रकार की असुविधा होती है तो सीधे संवाद करें .वनभोज कार्यक्रम के द्वारा अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा किया गया .मौके पर पूर्व शिक्षक वीरेंद्र उपाध्याय रामेश्वर सिंह भुनेशवर पटेल समेत वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र के सदस्य मौजूद थे.
विष्णुगढ़ प्रखंड के नागी पंचायत भवन में शनिवार को सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए गए मेडिकेट मच्छरदानी का वितरण किया गया | इस अवसर पर मुखिया अंजू देवी व स्वास्थ्य कर्मी सहिया दीदियों ने पहुंचकर मलेरिया नियंत्रण जागरूकता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिए |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विष्णुगढ़ चेडरा स्थित आदर्श डीएवी पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 125 वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ उनके चित्र पर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित कर किया गया.इस अवसर पर विद्यालय निदेशक राणा इकबाल खान प्रधानाचार्य दिग्विजय नारायण समेत विद्यालय के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
