बिष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर तोरोबाइर में कुडमी समाज के कुडमाली भाखि-चारि के तत्वधान में महत्वपूर्ण बैठक किया गया.बैठक की अध्यक्षता सोमर महतो ने किए संचालन महादेव डूंगरियार ने किया.बैठक के दौरान कुडमी जाति की उत्पत्ति व ऐतिहासिक विचारों का आदान प्रदान करने पर प्रकाश डाला गया साथ में कुडमाली भाषा व कुडमी जाति को आदिवासी जनजाति में शामिल करने और उन्हें 1913 के गजटीय अधिसूचना को लागू करने को लेकर सेमिनार का के माध्यम से जानकारी दी गई एवं द्रविड़ समाज व आर्य समाज से उत्पन्न जाति के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई इसके पूर्व बिष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत में भी बैठक हुई थी.मौके पर डॉ एस बी एन महतो सी बी पटेल केंद्रीय उपाध्यक्ष कुर्मी विकास मोर्चा उत्तम महतो जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश पटेल आदिवासी कुर्मी समाज हजारीबाग के महादेव डूंगरियार भोला महतो सत्यनारायण महतो हीरामन महावीर महतो सुशील महतो मुरलीधर महतो कैलाश महतो मुखिया नारायण महतो प्रेमचंद महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
