बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर का 97 वां जयंती गालहोबार पंचायत भवन में रविवार को मनाया गया.कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए.इस अवसर पर मुखिया रीतलाल महतो ने कहा कि आज के ही दिन में कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान बिहार के समस्तीपुर जिला में नाई समाज में हुआ था भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए इस दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे.उनके जीवन के संघर्ष प्रेरणा स्रोत रहा .इस अवसर पर मनोज शर्मा पप्पू ठाकुर धीरज शर्मा वरुण कुमार विश्वनाथ महतो किशोर शर्मा पुनीत लाल महतो उमेश कुमार प्रदीप ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे