झारखंड सरकार के आदेशानुसार विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दो दिवसीय आयुष मेला का विधिवत उद्घघाटन चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोनगाड़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया .आयुष मेला में तीनों पद्धतियों आयुर्वेद यूनानी एवं होम्योपैथ सहित योगा के द्वारा मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर जरूरत के अनुसार दवा वितरण किया गया.जिसमें 253 मरीजों की जांच हुई आयुष मेला 30 जनवरी 3:00 बजे तक रहेगी.इस अवसर पर जिला आयुष पदाधिकारी गुलाम मुस्तफा अंसारी नाजिर आलम यूनानी पदाधिकारी होम्यो चिकित्सा पदाधिकारी रवि शंकर प्रसाद आयुर्वेद पदाधिकारी विशेषज्ञ डॉक्टर विनय कुमार पांडे योग प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह ने कई पुराने रोगों का इलाज करते हुए दवा दिए मौके पर अनूप कसेरा अनिल पंडित समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बारहवीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैम्पियनशिप 2020-21 प्रतियोगिता जो उन्तीस जनवरी से इकतीस जनवरी तक  स्थान जे. के. इंटरनेशनल स्कूल दलादली राँची में सम्पन्न होने जा रहा है जिसमें हजारीबाग ज़िला फेंसिंग संघ ने हजारीबाग ज़िला से ग्यारह सदस्यायी खिलाड़ियों के टीम को भाग लेने के लिए चयनित कर रवाना किया। कोरोना के कारण इस बार संख्या को सीमित किया गया है। जिसमें जूनियर ग्रुप से आयुष कुमार, रोहित टोप्पो,निखिल राणा,सामुएल मिंज,सोनू कुमार,और सीनियर ग्रुप से अविनाश कुमार,अतीत कुजुर,गौतम कुमार,अक्षित मिंज,अभिमन्यु कुमार का चयन किया गया और जिला फेंसिंग टीम का हिस्सा बनाया गया। कोच सह मैनेजर के रूप में सिंगराय सुंडी को भेजा गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा हजारीबाग सह संरक्षक रुचि कुजुर,फेंसिंग जिला संघ के अध्यक्ष भैया मुरारी सिन्हा, महासचिव अनुप राजेश लकड़ा, सह सचिव रविन्द्र कुमार, बहादुर राम और खिलाड़ियों के अभिभावक राजेन्द्र कुमार, एचकेल मिंज,शिल्पी टोप्पो,रेखा देवी इत्यादि ने  सभी खिलाड़ियों बधाई दिया और शुभकामनाएं दिया।विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

बिष्णुगढ़ प्रखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्वी जिला परिषद सदस्य मिथिला पटेल ने बुधवार को 27 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य समिति हजारीबाग के आदेश अनुसार बिष्णुगढ़ प्रखंड के चानो पंचायत भवन में बुधवार को मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरण किया गया.जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने वितरण किया.उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मच्छरदानी ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवार को मलेरिया के बचाव में वरदान साबित हो रहा है लोग मच्छरदानी का सही इस्तेमाल करें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने बुजुर्ग युवाओं के लिए पार्क का स्थल उद्यान क्रीड़ा स्थल पार्क व्यामशाला बनाने को लेकर जमुनिया डैम परिसर में जगह स्थल का निरीक्षण किए.गणतंत्रता दिवस के अवसर पर जल्द ही बड़े सौगात प्रखंड वासियों को मिलने वाला है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

देश आजादी के बाद पहली बार लुप्तप्राय बिरहोर जनजाति मोहल्ला विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा पंचायत के चलंगा NH100- 8 मिल के पास झंडोत्तोलन किया गया मालूम हो कि इस मुहल्ले के लोग झंडोत्तोलन कार्यक्रम में कभी नहीं देखा था इस तरह का समारोह को देखकर स्थानीय लोगों में काफी खुश नजर आए. आज तक प्रखंड प्रशासन ने इस विषय पर रुचि नहीं ली कई पदाधिकारी आए व गए सरकारी निर्देशों का पालन किया गया इस ओर किसी का ध्यान आकर्षित नहीं हुआ मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता राजू श्रीवास्तव के पहल पर झंडोत्तोलन किया गया.झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रीय मिठाई जलेबी व लडु वितरण किया गया.मौके पर राणा इकबाल खान कपिलदेव चौधरी अनुराग वरमन समेत कई लोग मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त कमल जॉन व उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने विष्णुगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोनगाड़ी को मनरेगा पीएम आवास समेत अन्य विकास के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

विष्णुगढ़ थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने थाना परिसर में निर्धारित समय अनुसार झंडोत्तोलन किए एवं प्रखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दिए | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

विष्णुगढ़ प्रखंड में गणतंत्रता दिवस मंगलवार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया | निर्धारित समयानुसार सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों शिक्षण संस्थानों समेत अन्य प्रतिष्ठानों में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया|विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

Transcript Unavailable.