झारखंड सरकार के आदेशानुसार विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दो दिवसीय आयुष मेला का विधिवत उद्घघाटन चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोनगाड़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया .आयुष मेला में तीनों पद्धतियों आयुर्वेद यूनानी एवं होम्योपैथ सहित योगा के द्वारा मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर जरूरत के अनुसार दवा वितरण किया गया.जिसमें 253 मरीजों की जांच हुई आयुष मेला 30 जनवरी 3:00 बजे तक रहेगी.इस अवसर पर जिला आयुष पदाधिकारी गुलाम मुस्तफा अंसारी नाजिर आलम यूनानी पदाधिकारी होम्यो चिकित्सा पदाधिकारी रवि शंकर प्रसाद आयुर्वेद पदाधिकारी विशेषज्ञ डॉक्टर विनय कुमार पांडे योग प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह ने कई पुराने रोगों का इलाज करते हुए दवा दिए मौके पर अनूप कसेरा अनिल पंडित समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।