विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत भवन नजदीक में रविवार को टोटेमिक कुडमी/ कुर्मी समुदाय के बीच एक दिवसीय जागरूकता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिसकी अध्यक्षता जय प्रकाश सिंह पटेल तथा संचालन महादेव महतो ने किया मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय धनबाद के निर्देशक डीएन महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि टोटेमिक कुडमी/ कुर्मी /महतो को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के लिए विगत कई वर्षों से लगातार संघर्ष कर रहे हैं | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।     

बिष्णुगढ़ इकाई के तत्वाधान में राज्य स्तरीय कार्यशाला रविवार को संपन्न हो गई | कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ प्रदेश महासचिव राम रंजन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया | विशिष्ट अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार ने निजी विद्यालय के प्रबंधक एवं प्राचार्य के विभिन्न प्रश्नों का जवाब देते हुए बेहतर तरीके से समाधान पर प्रकाश डाला गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।     

बिष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को पल्स पोलियो दिवस का विधिवत शुभारंभ चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह और डॉ एम सहबान ने संयुक्त रूप से बच्चे को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाकर प्रखंड में शुरुआत किए | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।     

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन विष्णुगढ़ इकाई के तत्वाधान में 31 जनवरी को राज्य स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा यह कार्यक्रम अतिथि सत्कार होटल में होगी .जिसमें राज्य भर के प्रमुख प्रशिक्षक शिरकत करेंगे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

आयुष निदेशालय स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेशानुसार विष्णुगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दूसरे दिन शनिवार को आयुष मेला लगा जिसमें प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र से पहुंचकर कुल 399 मरीजों ने जांच करवाएं और मुफ्त दवा वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

एनएसएस में स्वयंसेवकों का व्यक्तित्व विकास होता है। इसके अंतर्गत स्वयंसेवक नि : स्वार्थ भाव से किसी कार्य को करते हैं। इसके उद्देश्यों के तहत स्वयंसेवक किसी कार्य का श्रेय दूसरे को देते हैं।स्वयंसेवकों में 'मैं नहीं आप' की भावना होती है। उक्त बातें विनोबा भावे विश्वविद्यालय स्थित विज्ञान भवन के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित एनएसएस के सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने कही। उन्होंने कहा कि एनएसएस में देशहित में विकास के लिए अनेकों संभावनाएं हैं । बैठक में एनएसएस क्षेत्रीय कार्यालय,पटना के क्षेत्रीय निदेशक पीयूष परांजपे ने कहा कि एनएसएस में स्वयंसेवकों को देशहित में नि:स्वार्थ कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कार्यक्रम पदाधिकारियों से कहा कि ससमय नियमित कार्यों का प्रतिवेदन विश्वविद्यालय को दें,, विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

आदिवासी केंद्रीय सरना समिति हजारीबाग एवं यंगब्लड आदिवासी समाज के नेतृत्व मेंसरना आदिवासी धर्म कोड को लेकर राष्ट्रव्यापी रेलरोड चक्का जाम का समर्थन करते हुए 31 जनवरी को हजारीबाग में रेलरोड चक्का जाम का कार्यक्रम करेगी ज्ञात हो कि 21 जनवरी 2021 को आदिवासी केंद्र सरना समिति हजारीबाग एवं यंगब्लड आदिवासी समाज द्वारा भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर नम्र निवेदन किया गया था कि 2021 की जनगणना में प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड को शामिल करने के लिए इससे संबंधित पहल करें या समाज से वार्तालाप करें परंतु केंद्र सरकार द्वारा अभी तक कोई पहल नहीं की गई है जिसके कारण आदिवासी समाज आक्रोशित हैं इसलिए 31 जनवरी को राष्ट्रव्यापी रेलरोड चक्का जाम का समर्थन करते हुए हजारीबाग में भी कार्यक्रम करेगी यह* जानकारी युवा अध्यक्ष आदिवासी केंद्रीय सरना समिति एवं यंगब्लड आदिवासी समाज के केंद्रीय मांझी हड़ाम मनोज टुडू ने दी

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य समिति हजारीबाग के द्वारा मलेरिया का संपूर्ण सुरक्षा हेतु कीटनाशक उपचारित मछरदानी का आवंटन किया गया है.जिसमें सभी गांव में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मच्छरदानी वितरण किया जा रहा है .इसी क्रम में गुरुवार को चटकरी शुक्रवार को उच्चाघाना एवं बनासो नावाटांड में सैकड़ों लाभुकों के बीच मछरदानी वितरण किया गया .ऊंचाघाना में मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य मिथिला पटेल बीटीटी नागेश्वर महतो सहिया सावित्री देवी रीना देवी मुखिया मुनीलाल महतो हजारीबाग कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर उप मुखिया कलावती देवी गोविंद नारायण महतो शिबू सोरेन रूपलाल महतो कपिलदेव महतो टेक्नी देवी मंगरी देवी कौशल्या देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।