आदिवासी केंद्रीय सरना समिति हजारीबाग एवं यंगब्लड आदिवासी समाज के नेतृत्व मेंसरना आदिवासी धर्म कोड को लेकर राष्ट्रव्यापी रेलरोड चक्का जाम का समर्थन करते हुए 31 जनवरी को हजारीबाग में रेलरोड चक्का जाम का कार्यक्रम करेगी ज्ञात हो कि 21 जनवरी 2021 को आदिवासी केंद्र सरना समिति हजारीबाग एवं यंगब्लड आदिवासी समाज द्वारा भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर नम्र निवेदन किया गया था कि 2021 की जनगणना में प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड को शामिल करने के लिए इससे संबंधित पहल करें या समाज से वार्तालाप करें परंतु केंद्र सरकार द्वारा अभी तक कोई पहल नहीं की गई है जिसके कारण आदिवासी समाज आक्रोशित हैं इसलिए 31 जनवरी को राष्ट्रव्यापी रेलरोड चक्का जाम का समर्थन करते हुए हजारीबाग में भी कार्यक्रम करेगी यह* जानकारी युवा अध्यक्ष आदिवासी केंद्रीय सरना समिति एवं यंगब्लड आदिवासी समाज के केंद्रीय मांझी हड़ाम मनोज टुडू ने दी