बारहवीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैम्पियनशिप 2020-21 प्रतियोगिता जो उन्तीस जनवरी से इकतीस जनवरी तक स्थान जे. के. इंटरनेशनल स्कूल दलादली राँची में सम्पन्न होने जा रहा है जिसमें हजारीबाग ज़िला फेंसिंग संघ ने हजारीबाग ज़िला से ग्यारह सदस्यायी खिलाड़ियों के टीम को भाग लेने के लिए चयनित कर रवाना किया। कोरोना के कारण इस बार संख्या को सीमित किया गया है। जिसमें जूनियर ग्रुप से आयुष कुमार, रोहित टोप्पो,निखिल राणा,सामुएल मिंज,सोनू कुमार,और सीनियर ग्रुप से अविनाश कुमार,अतीत कुजुर,गौतम कुमार,अक्षित मिंज,अभिमन्यु कुमार का चयन किया गया और जिला फेंसिंग टीम का हिस्सा बनाया गया। कोच सह मैनेजर के रूप में सिंगराय सुंडी को भेजा गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा हजारीबाग सह संरक्षक रुचि कुजुर,फेंसिंग जिला संघ के अध्यक्ष भैया मुरारी सिन्हा, महासचिव अनुप राजेश लकड़ा, सह सचिव रविन्द्र कुमार, बहादुर राम और खिलाड़ियों के अभिभावक राजेन्द्र कुमार, एचकेल मिंज,शिल्पी टोप्पो,रेखा देवी इत्यादि ने सभी खिलाड़ियों बधाई दिया और शुभकामनाएं दिया।विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
