बिष्णुगढ़ पंचायत भवन में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वधान में प्रखंड स्तरीय युवा मंडल विकास सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसमें देश की युवा शक्ति के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया .युवा मंडल बनाने के उद्देश्य वह उनसे गांव समाज में मिलने वाले लाभ के बारे में चर्चा किया गया.साथ ही स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवा सप्ताह मनाए.नेहरू युवा केंद्र के सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश के रीड है युवा चाहे तो कोई भी अच्छे सोच से देश को तरक्की की राह में ले जा सकता है.युवा मंडल एक ऐसा समूह है जो 101 प्रकार के कार्य कर सकते हैं तथा देश के एकता के सूत्र में बांधे रहने के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं .कार्यक्रम में चेडरा बिष्णुगढ़ नावाडीह भांडेरी खरना अलपिटो बनासो गोविंदपुर टांडा बकसपूरा नवादा बेडा हरियारा समेत अन्य पंचायत के युवा मंडल सदस्यों ने भाग लिया इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद संत रविदास क्लब बिष्णुगढ़ डीएमटी क्लब के अध्यक्ष संदीप कुमार कसेरा अमर ज्योति क्लब के अध्यक्ष किशोर कुमार भुनेश्वर राम पूर्व नेहरु युवा केंद्र के सदस्य रोहित राम सचिन विकास कुमार मनीष कुमार देवकरण कृष कुमार मुकेश कुमार विनय कुमार रवि कुमार नरेश सोरेन समेत बड़ी संख्या में नेहरू युवा केंद्र युवा मंडल के सदस्य मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।