बिष्णुगढ़ प्रखंड पूर्वी क्षेत्र के नागी सिधवाटांड में रविवार को मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने 63 केवी ट्रांसफॉर्मर का उद्घघाटन फीता काटकर किए.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चहुमुखी विकास करना ही मेरा लक्ष्य है मालूम हो बीते कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब था इसकी जानकारी थानेश्वर महतो एवं गिरीश महतो व ग्रामीणों ने विधायक से इस समस्या का अवगत करवाएं अति शीघ्र बिजली विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया.मौके पर पश्चिमी भाजपा मंडल किशोर कुमार मंडल हीरामन महतो कालेश्वर महतो निरंजन महतो हेमलाल महतो समेत कई लोग मौजूद थे