विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपीटो चौथा NH 100 झारखंड ग्रामीण बैंक के नजदीक कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घघाटन अलपीटो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर यादव ने जन्माष्टमी के अवसर पर फीता काटकर उद्घघाटन किए। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि नजदीकी लोगों को खासकर छात्र-छात्राओं को आय आवासीय जाति व बिजली बिल जमीन रसीद कटाने के लिए विष्णुगढ़ बगोदर जाना पड़ता था सीएससी केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों को काफी फायदा होगा। मौके पर केंद्र संचालक चंदन शर्मा रमेश यादव राकेश यादव छोटन शर्मा रमेश पंडित राजू यादव जगरन्नाथ यादव विनोद गुप्ता गोविंद रविदास समेत कई लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो चे डरा कुसुंभा गालहोबार गोविंदपुर समेत अन्य क्षेत्रों में कृष्णा जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही राधा कृष्ण मंदिरों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अमन चैन की मन्नतें मांगी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग तथा रामगढ़ जिला के संयुक्त तत्वावधान में होटल ट्रीट सभागार, रामगढ़ में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर का जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पुष्पगुच्छ भेट कर तथा माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर पाठक ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर का स्वागत करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में कांग्रेस और भी मजबूत होगी तथा 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस को निश्चित रूप से इसका मिलेगा ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो पंचायत अंतर्गत चटकरी पिपराटांड़ से बेहराटांड को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग में बने पुल के पास बीते महीने भारी बारिश के कारण मिट्टी बह जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा था काफी सोच पूछ कर बात ग्रामीणों ने श्रमदान कर बांस का पुल बनाए जिससे जानवर व दो पहिया वाहन को आने-जाने में सुविधा हो गई इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी जानकारी हम लोगों ने मुखिया को लिखित रूप से जानकारी दिए हैं उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्यालय से जानकारी मिलने पर तुरंत काम चालू किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चान्हो से कुंती पटेल, मोबाइल वाणी के माध्यम से रूपलाल सिंह से जानकारी ले रहीं हैं, इनका सत्तर साल हो गया है लेकिन अभी तक पेंशन नहीं मिल रहा है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
हजारीबाग से कांग्रेस कमिटी हजारीबाग के एक शिष्टमंडल ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर तथा कार्यकारी अध्यक्षों में सांसद गीता कोड़ा विधायक बंधू तिर्की पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो तथा प्रदेश के प्रखर वक्ता शहजादा अनवर को रांची के गड़ीखाना चोक पर पुष्पगुच्छ भेट कर तथा माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया और साथ मे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आतिशबाजी और पटाखों के साथ स्वागत किया ।शिष्टमंडल में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिन्हा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, ओबीसी के जिला अध्यक्ष सुरजीत नागवाल, विनोद सिंह ,दीपक गुप्ता, सेवादल यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष गुड्डू सिंह डॉ दीपक बंधु ,कृष्णा किशोर प्रसाद, ज़िला उधोग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शुभम शर्मा,छात्र नेता प्रकाश यादव,सेवा दल के अध्यक्ष बबलू कुशवाहा, कृषि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ज्ञानी मेहता ,अल्पसंख्यक ज़िला अध्यक्ष तसलीम अंसारी उर्फ दरोगा सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद जवीर, रितलाल मंडल,मनीषा टोप्पो,सोनू वर्मा,मुक्कू पासवान ,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश पासवान के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हजारीबाग के झील में भरे पडे जलकुंभी की खबर इन दिनों सुर्खियों में हैं और लगातार इसके सफाई को लेकर मांग किया जा रहा हैं। वहीं हजारीबाग फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्य एवं समाजसेवियों के द्वारा दिन शनिवार के अहले सुबह श्रमदान कर खुद सफाई की मुहिम छेडी हैं। जिसमें सुबह छः बजे से लेकर नौ बजे तक झील में भरे पडे जलकुम्भी की सफाई कार्य को जारी रखा और झील के सुंदरता में अपनी-अपनी सहभागिता को सुनिश्चित किया।इस मौके पर समाजसेवी राकेश गुप्ता ने कहा कि विगत कुछ महीने से झील में भरे पडे जलकुंभी की ना अभी तक नगरनिगम और ना ही जिला प्रशासन की इसपर नजर पडीं है। झील के निकट में ही वरीय पदाधिकारियों को आवास है लेकिन इसकी सुंदरता पर नजर अभी तक नहीं पडा है। उन्होंने कहा कि इस सफाई अभियान की बीड़ा फ्रेंड्स ग्रुप व समाजसेवियों के द्वारा 15 अगस्त से उठाई गई हैं और निस्वार्थ भाव से लोग श्रमदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हजारीबाग की हृदयस्थली है इसका सुंदरता को खराब होतें हुए फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा देखा नहीं जा रहा है और अहले सुबह से जहाँ तक हो रहा झील की सफाई में जुटे हुए।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सांसद जयंत सिन्हा के निर्देशानुसार पेयजल के जिला सांसद प्रतिनिधि अनूप भाई वर्मा के अगुवाईें में एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें नगर विकास विभाग के जिला सांसद प्रतिनिधि कृष्णा कुमार सिन्हा विद्युत बोर्ड के जिला सांसद प्रतिनिधि सुरेश सिन्हा एवं भाजपा नेता आशीष कुमार उपायुक्त हजारीबाग से मिलकर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए लिखित शिकायत की गई आवेदन में बताया गया है कि कोनार डैम से हजारीबाग शहर तक पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन का जो कार्य किया जा रहा है लारसन एडं टूयूब्रो लिमिटेड (एलएंडटी) के द्वारा हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में एलएंडटी के द्वारा सड़क के किनारे गड्ढा खोदकर पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है जिसमें पूर्व में सरकार के द्वारा सड़क किनारे राहगीरों को चलने के लिए पेवर /फाइबर ब्लॉक बिछाकर जो फुटपाथ बनाया गया था उसे कंपनी के द्वारा पाइप बिछाने के लिए हटाया गया था जिसमें कंपनी के कार्य पूरा होने के बाद पेवर/फाइबर ब्लॉक नहीं लगाया गया है और कहीं लगाया गया भी गया है तो उसे जैसे – तैसे पेवर/ फाइबर ब्लॉक को तोड बर्बाद कर बिछाया गया है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
