हजारीबाग के झील में भरे पडे जलकुंभी की खबर इन दिनों सुर्खियों में हैं और लगातार इसके सफाई को लेकर मांग किया जा रहा हैं। वहीं हजारीबाग फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्य एवं समाजसेवियों के द्वारा दिन शनिवार के अहले सुबह श्रमदान कर खुद सफाई की मुहिम छेडी हैं। जिसमें सुबह छः बजे से लेकर नौ बजे तक झील में भरे पडे जलकुम्भी की सफाई कार्य को जारी रखा और झील के सुंदरता में अपनी-अपनी सहभागिता को सुनिश्चित किया।इस मौके पर समाजसेवी राकेश गुप्ता ने कहा कि विगत कुछ महीने से झील में भरे पडे जलकुंभी की ना अभी तक नगरनिगम और ना ही जिला प्रशासन की इसपर नजर पडीं है। झील के निकट में ही वरीय पदाधिकारियों को आवास है लेकिन इसकी सुंदरता पर नजर अभी तक नहीं पडा है। उन्होंने कहा कि इस सफाई अभियान की बीड़ा फ्रेंड्स ग्रुप व समाजसेवियों के द्वारा 15 अगस्त से उठाई गई हैं और निस्वार्थ भाव से लोग श्रमदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हजारीबाग की हृदयस्थली है इसका सुंदरता को खराब होतें हुए फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा देखा नहीं जा रहा है और अहले सुबह से जहाँ तक हो रहा झील की सफाई में जुटे हुए।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।