जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग तथा रामगढ़ जिला के संयुक्त तत्वावधान में होटल ट्रीट सभागार, रामगढ़ में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर का जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पुष्पगुच्छ भेट कर तथा माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर पाठक ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर का स्वागत करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में कांग्रेस और भी मजबूत होगी तथा 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस को निश्चित रूप से इसका मिलेगा ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।