सांसद जयंत सिन्हा के निर्देशानुसार पेयजल के जिला सांसद प्रतिनिधि अनूप भाई वर्मा के अगुवाईें में एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें नगर विकास विभाग के जिला सांसद प्रतिनिधि कृष्णा कुमार सिन्हा विद्युत बोर्ड के जिला सांसद प्रतिनिधि सुरेश सिन्हा एवं भाजपा नेता आशीष कुमार उपायुक्त हजारीबाग से मिलकर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए लिखित शिकायत की गई आवेदन में बताया गया है कि कोनार डैम से हजारीबाग शहर तक पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन का जो कार्य किया जा रहा है लारसन एडं टूयूब्रो लिमिटेड (एलएंडटी) के द्वारा हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में एलएंडटी के द्वारा सड़क के किनारे गड्ढा खोदकर पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है जिसमें पूर्व में सरकार के द्वारा सड़क किनारे राहगीरों को चलने के लिए पेवर /फाइबर ब्लॉक बिछाकर जो फुटपाथ बनाया गया था उसे कंपनी के द्वारा पाइप बिछाने के लिए हटाया गया था जिसमें कंपनी के कार्य पूरा होने के बाद पेवर/फाइबर ब्लॉक नहीं लगाया गया है और कहीं लगाया गया भी गया है तो उसे जैसे – तैसे पेवर/ फाइबर ब्लॉक को तोड बर्बाद कर बिछाया गया है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।