विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपीटो चौथा NH 100 झारखंड ग्रामीण बैंक के नजदीक कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घघाटन अलपीटो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर यादव ने जन्माष्टमी के अवसर पर फीता काटकर उद्घघाटन किए। इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि नजदीकी लोगों को खासकर छात्र-छात्राओं को आय आवासीय जाति व बिजली बिल जमीन रसीद कटाने के लिए विष्णुगढ़ बगोदर जाना पड़ता था सीएससी केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों को काफी फायदा होगा। मौके पर केंद्र संचालक चंदन शर्मा रमेश यादव राकेश यादव छोटन शर्मा रमेश पंडित राजू यादव जगरन्नाथ यादव विनोद गुप्ता गोविंद रविदास समेत कई लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।