विष्णुगढ़ प्रखंड के विष्णुगढ़ पंचायत अंतर्गत बौलिया गंज में 55 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स ह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के कर कमलों के द्वारा वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भाजपा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष पद के लिए मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को पदोन्नत किए जाने पर विष्णुगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो पंचायत में राजेश्वर महतो ने बाहा राम हांसदा से ई श्रम कार्ड के बारे में साक्षात्कार लिया। बाहा राम हांसदा ने बताया कि ई श्रम कार्ड के बारे में बहुत कम जानते हैं और समाचार पत्र द्वारा थोड़ा बहुत जानकारी हैं। इस बारे में इन्हें विस्तारित जानकारी की आवश्यकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आजादनगर पेलावल में बतौर मुख्य अतिथि सह झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि कुजूर ने दिल्ली बाजार का विधिवत उदघाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह बाजार गांव, देहात व शहरी क्षेत्रवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विभिन्न स्टालों को घूम घूमकर देखा और कहा कि दिल्ली बाजार में सस्ते दर पर उच्चकोटि के गर्म अंगवस्त्र, कंबल सहित महिलाओं के लिए नकाब, कुर्ती, लैगिज़, पलाजो, चुनरी, दुपट्टा, कश्मीरी टोपी, शाल सहित किचेन की सामग्री व दीनी बुक्स उपलब्ध है। मौके पर बाजार संचालक आजाद भाई, मो. उमर इदरीशी, मो. अंजार व तहसीन भाई ने बताया कि दिल्ली बाजार में ग्राहकों के सहुलियत को ध्यान में रखकर सामानों के मूल्य निर्धारित की गई है, जहां ग्राहक ठगी के शिकार होने से बचेंगे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कमाल कोरैशी, अनुप राजेश लकड़ा, इमरान खान, एजाज आलम सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो पंचायत से भाग्या देवी की बात युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से हुई। सुनीता देवी कहती है कि वो कृषि का कार्य करती है। उन्हें ई श्रम कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं है
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो पंचायत से भाग्या देवी की बातचीत युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियंका देवी से हुई। प्रियंका देवी कहती है कि वो कृषि का कार्य करती है। उन्हें ई श्रम कार्ड के बारे में जानकारी नहीं है
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चिरूडीह ग्राम से लीलावती,मोबाइल वाणी के माध्यम से जयनाथ महतो से जानकारी ले रही हैं, इनका कहना है कि इन्हें ई श्रम कार्ड की जानकारी नहीं है
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चिरूडीह ग्राम से लीलावती,मोबाइल वाणी के माध्यम से बिशनी देवी से जानकारी ले रही हैं, इनका कहना है कि इन्हें ई श्रम कार्ड की जानकारी नहीं है।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चान्हो पंचायत से कुंती पटेल की बातचीत ,युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से फूलमती देवी से हुई।फूलमती कह रही है कि वो बहुत गरीब है तथा उन्हें विधवा पेंशन की जरूरत है।
विष्णुगढ़ प्रखंड में कुल 312 मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया जा रहा है गुरुवार को वीडियो संजय कुमार कौनगारी थाना प्रभारी जगलाल मुंडा सीओ रामबालक कुमार अपनी टीम के साथ कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किए।नरकी पंचायत के गझंडी समेत अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
