प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गए स्वच्छ भारत अभियान के दूसरे चरण के तहत डी0 के0 शर्मा, महानिरीक्षक टी0सी0एस0 एंव एस0टी0सी0 के तत्वावधान में  विशेष प्लॉग रन का आयोजन किया गया जिसका मूल उद्देश्य दैनिक व्यायाम के साथ साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। सी0सु0बल मेरू के सभी उपस्थित अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने इस विशेष दौड में भाग लिया एवं छोटे छोटे दल बनाकर मेरू कैम्प परिसर एवं आसपास के इलाके के अलग-अलग जगहों से कुड़े-कचरे के ढेरों को इक्कठा किया, निपटान किया एवं इलाके की साफ सफाई की। इस अवसर पर डी0के0शर्मा, महानिरीक्षक ने कहा भारत सरकार द्वारा जारी फिट इंडिया अभियान एवं स्वच्छ भारत अभियानों के अहम भागीदार के तौर पर सी0सु0बल हमेशा से ही बढ़ चढ़ कर क्रियाशील हैं एवं बल में हमेशा से ही शारीरिक तंदुरूस्ती ओर साफ-सफाई को सर्वोपरि रखा गया है। श्री शर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री के “स्वच्छ भारत - श्रेष्ठ भारत” के सपने को पुरा करना हम सबका कर्त्तव्य और दायित्तव है। यह प्लाग रन का आयोजन एक प्रयास है, जिसके द्वारा आज दैनिक पी0टी0 सत्र के दौरान  सीमा प्रहरीयों द्वारा रास्ते में मिले कुड़े को इक्क्ठा किया व निपटान किया गया, ताकि आम लोग जागरूक और प्रेरित होकर अपने दैनिक जीवन की कार्यशेली में इसे अपनाये, जिससें कचरा मुक्त मेरू बने। उन्होने आगे कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल निरन्तर आगे भी करती रहेगी, क्योंकि स्वच्छता हर किसी का, हर दिन, हर पखवाडे और हर साल चलने वाला अभियान है। स्वच्छता जीवन शैली है, जीवन मंत्र है।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चिरूडीह से लीलावती देवी की बातचीत युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से परमिला देवी से हुई।परमिला देवी कहती है कि वो श्रमिक है और खेती बाड़ी का काम करती है। उन्हें ई श्रम कार्ड की जानकारी नहीं है

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चिरूडीह से लीलावती देवी की बातचीत युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से दुलारी देवी से हुई।दुलारी देवी कहती है कि वो श्रमिक है। उन्हें ई श्रम कार्ड की जानकारी नहीं है

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चिरूडीह से लीलावती देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से तेजनि देवी से हुई। तेजनि देवी कह रही है कि वो घूम घूम कर लेबर का काम करती हैं। उन्हें श्रम कार्ड के बारे में जानकारी नहीं है

विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभात फेरी शनिवार को निकाली गई। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। दो पहिया वाहन चलाने से पूर्व हेलमेट लगाकर चलें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लिमिट स्पीड में चलने का प्रयास करें 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अभिभावक गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित बच्चों को न करें और दूसरों को भी जागरूक करें। प्रभात फेरी प्लस टू उच्च विद्यालय से हॉस्पिटल चौक अखाड़ा चौक के बाद पुनः विद्यालय पहुंचे इस कार्यक्रम में गोविंद कुमार गुप्ता राजेंद्र कुमार अमृत कुमार नरेंद्र कुमार समेत अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा उक्त जानकारी प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य फणीश्वर महतो ने मोबाइल वाणी संवाददाता को दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के विष्णुगढ़ पंचायत अंतर्गत बौलिया गंज में 55 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स ह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के कर कमलों के द्वारा वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भाजपा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष पद के लिए मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को पदोन्नत किए जाने पर विष्णुगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो पंचायत में राजेश्वर महतो ने बाहा राम हांसदा से ई श्रम कार्ड के बारे में साक्षात्कार लिया। बाहा राम हांसदा ने बताया कि ई श्रम कार्ड के बारे में बहुत कम जानते हैं और समाचार पत्र द्वारा थोड़ा बहुत जानकारी हैं। इस बारे में इन्हें विस्तारित जानकारी की आवश्यकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आजादनगर पेलावल में बतौर मुख्य अतिथि सह झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि कुजूर ने दिल्ली बाजार का विधिवत उदघाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह बाजार गांव, देहात व शहरी क्षेत्रवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विभिन्न स्टालों को घूम घूमकर देखा और कहा कि दिल्ली बाजार में सस्ते दर पर उच्चकोटि के गर्म अंगवस्त्र, कंबल सहित महिलाओं के लिए नकाब, कुर्ती, लैगिज़, पलाजो, चुनरी, दुपट्टा, कश्मीरी टोपी, शाल सहित किचेन की सामग्री व दीनी बुक्स उपलब्ध है। मौके पर बाजार संचालक आजाद भाई, मो. उमर इदरीशी, मो. अंजार व तहसीन भाई ने बताया कि दिल्ली बाजार में ग्राहकों के सहुलियत को ध्यान में रखकर सामानों के मूल्य निर्धारित की गई है, जहां ग्राहक ठगी के शिकार होने से बचेंगे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कमाल कोरैशी, अनुप राजेश लकड़ा, इमरान खान, एजाज आलम सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो पंचायत से भाग्या देवी की बात युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से हुई। सुनीता देवी कहती है कि वो कृषि का कार्य करती है। उन्हें ई श्रम कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं है