विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभात फेरी शनिवार को निकाली गई। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। दो पहिया वाहन चलाने से पूर्व हेलमेट लगाकर चलें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लिमिट स्पीड में चलने का प्रयास करें 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अभिभावक गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित बच्चों को न करें और दूसरों को भी जागरूक करें। प्रभात फेरी प्लस टू उच्च विद्यालय से हॉस्पिटल चौक अखाड़ा चौक के बाद पुनः विद्यालय पहुंचे इस कार्यक्रम में गोविंद कुमार गुप्ता राजेंद्र कुमार अमृत कुमार नरेंद्र कुमार समेत अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा उक्त जानकारी प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य फणीश्वर महतो ने मोबाइल वाणी संवाददाता को दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
