झारखंड/वनांचल आंदोलनकारी मोर्चा के तत्वाधान में मंगलवार को विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता टेको चंद महतो ने किए तथा मंच का संचालन रामजन्म राय ने किए । सभा को संबोधित झारखंड आंदोलनकारी अपनी समस्याओं को फोकस किया गया। प्रदेश अध्यक्ष महमूद आलम ने कहा कि झारखंड प्रदेश में आंदोलन करने वालों साथियों का नाम को चिन्हित करके आंदोलनकारी पेंशन की स्वीकृति सूची प्रदान कर ₹30000 की किया जाए। फोटो युक्त पहचान पत्र बनाया जा सके ताकि रेलवे सेवा बस सेवा में सुविधा मिल सके।
