झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो ,युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्हें ई श्रम कार्ड की जानकारी तो है परन्तु जब सीएससी से इसे बनवाने गए तो यह किसी कारणवश नहीं बन पाया। इसके लिए कभी आवासीय प्रमाण पत्र की माँग की जाती है तो कभी शिक्षण प्रमाण पत्र की माँग की जाती है। आय ,आवासीय व जाति प्रमाण पत्र की माँग सामान्य नौकरी वाले करते है और कहते है इसे स्कैन करना पड़ता है।वो दोबारा इसे बनवाने का प्रयास करेंगे।