दुर्गा पूजा आपसी सौहार्द शांति भाई चारे के साथ मनाने को लेकर विष्णुगढ़ थाना परिसर में मंगलवार को बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी रामबालक कुमार ने किए थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने कहा कि कोविड-19 के जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए त्यौहार मना वें पूजा पंडाल में ज्यादा भीड़ भाड़ ना हो।असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखा जाए सोशल मीडिया पर किसी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला संबंधित पोस्ट ना करें तथा वीडियो संजय कुमार चौधरी ने कहा कि खासकर बच्चों को भीड़ भाड़ वाली जगह में ना भेजें तथा सादगी के साथ त्यौहार मनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में कोडरमा हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर पटेल यशोदा देवी उमा देवी कपिलदेव चौधरी सुनील अकेला संजय प्रजापति जानकी शर्मा सुरेंद्र मिश्रा गुरु प्रसाद साव विशेश्वर स्वर्णकार गिरजा साव महमूद आलम दिलेर आजाद कैलाश महतो सुशील महतो अब्बास अंसारी महेश यादव महेंद्र प्रसाद दामोदर महतो समेत बड़ी संख्या प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।
