सुगौली। नव वर्ष को लेकर सुगौली में चहल पहल रहा। लोग नव वर्ष के जश्न में डूबे।

बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में चित्रकला, संगीत, मूर्तिकला, वक्तृता, गायन, वादन, समूह गायन एवम नृत्य इत्यादि विभिन्न विधाओं में जिले भर के युवा शामिल हुए ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के बखार चंडिया पंचायत निवासी प्रमोद शाह लगातार दूसरी बार प्रखंड प्रमुख बने प्रमुख बनते ही श्री साह के समर्थकों द्वारा विजय जुलूस निकाला गया विजय जुलूस में  जनता जनार्दन को साधुवाद किया वह जुलूस में समर्थकों द्वारा आतिशबाजी की फटाका नाच गाना एवं समर्थकों द्वारा प्रखंड प्रमुख प्रमोद को फूल मालाओं से स्वागत किया ।वही  प्रखंड मुख्यालय होते हुए और पुरनहिया  बसंत पट्टी ,अशोगी सहित कई गांव होते हुए विजय जुलूस निकाला गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

पुरनहिया स्वच्छ भारत मिशन निर्माण के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन अभियान उन मुखी कार्यक्रम का आयोजन किया गय कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार ने की श्री कुमार ने बताया कि आसपास के आस्थान स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करें गांव को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने से जनप्रतिनिधियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए राज्य में लोहिया स्वच्छ मिशन के अंतर्गत शुरू योजनाओं को बेहतर से बेहतर सहयोग करने की अपील की वीडियो श्री आशीष कुमार ने बताया कि पंचायत के हर गली मोहल्ले को खुले में शौच से मुक्त करने जल स्रोतों को निर्मल रखने तथा घरों से निकलने वाले कूड़ा कचरा का निपटारा सही तरीके से करने के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील प्रतिनिधियों से की एवं कूड़े कचरे को बाहर में ना फेंकते हुए उसे डस्टबिन का उपयोग करें जिससे वातावरण प्रदूषित ना हो सहित पंचायत के चौमुखी विकास के लिए विस्तार से चर्चा की। मौके पर डीपीआरओ डीसी विजय नाथ बीसी गगन मिश्रा विभिन्न पंचायत के मुखिया वार्ड पंचायत समिति सहित कई लोग मौके पर उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम गांधी मैदान में धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो.अफाक़ खान ने गांधी मैदान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आगाज़ किया। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता सह जिलाध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज़ द्वारा स्वतंत्रता सेनानी रामनंदन सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कर अमर शहीदों का पुण्य स्मरण और नमन किया। वक्ताओं ने आज़ादी की लड़ाई और भारत निर्माण में अहम योगदान देने वाले महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री, राजेंद्र प्रसाद, सुभाष चन्द्र बोस, स्व.इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के बलिदान को आदरपूर्वक याद किया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के बसंत जगजीवन टोले गढ़वा में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक निवेशक शिक्षा जागरूकता एवं वित्तीय शिक्षा शिविर कैंप  मंगलवार को बसंत जगजीवन के शाखा प्रबंधक शिव शंकर सिंह के स्थित आवास पर कैंप का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बसंत जगजीवन पंचायत के मुखिया शशि भूषण पांडे ने की । एवं शिवहर शाखा प्रबंधक अमन चौधरी के द्वारा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बारे में  बताया कि आपका बैंक आपका घर के तहत सूचित किया गया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से आधार से मोबाइल नंबर लिंक किया जाएगा । साथ ही 5 साल से कम उम्र के सभी बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पुरनहिया। थाना क्षेत्र के अशोगी बाजार स्थित आर्यन पान पैलेस के दुकान मैं सोमवार के सुबह 4:00 बजे के तकरीबन अज्ञात चोरों द्वारा 45000 हजार रुपए का सिंपल सेट मोबाइल 25 से 30  पीस एवं बाजा सहित मोबाइल ,अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। स्थानीय थाना द्वारा बताया गया जी अशोगी बाजार पर दो चकुदार  ड्यूटी पर तैनात था। आर्यन पान पैलेस के मालिक ने बताया कि चोर घुमती  के पर रखें टीना को तोड़कर ऊपर से प्रवेश कर चोरी कर लिया है । वही दुकानदार द्वारा बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों का तस्वीर धुंधला चेहरा दिखाई देता है। मालूम हो कि तकरीबन चार-पांच महीने पूर्व किसी आर्यन पान पहले से नगदी सहित लाखों रुपए की चोरी कर ली गई थी। एवं माने तो चोरों द्वारा अशोगी  बाजार पर। तीसरी बार अन्य दुकानों से चोरी कर ली गई थी समाचार लिखे जाने तक आर्यन पान पैलेस द्वारा थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कल ही सोमवार को रीगा चीनी मील में किसानों के हक के लिए अपनी शहादत देने वाले शहीद सुरेंद्र सिंह जी और मो रफीक साहब के शहादत में श्रद्धांजलि सभा आयोजित है। आप सभी किसान बंधु जरुर पहुंचें।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

17 बोरा खाद के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सुप्पी प्रखंड के मोहनी मंडल पंचायत से उप मुखिया बने ग्राम डूबहा निवासी चंदेश्वर ठाकुर