पुरनहिया पुलिस ने बुधवार की संध्या मे मारपीट मामले का नामजद खैरापहाड़ी गांव के रामू महतो को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुअनि जयनाथ प्रसाद प्रसाद ने बताया कि अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है जो एक मार पीट मामले का नामजद अभियुक्त था।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मुरादपुर नरकटिया में आज दिनांक 23.12.21 को घटित अग्निकॉड के घटनास्थल का निरीक्षण करते अंचल अधिकारी सुप्पी।

पुरनहिया बसंतपट्टी गांव से पूरब स्थित पानी टंकी के पास मुढी-कचरी बेंचकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करनेवाली एक गरीब महिला की गरीबी पर तरस खाकर एक पुलिस द्वारा कम्बल दिया गया है।बसंतपट्टी गांव की महिला अनिता देवी जिसका पति रामचंद्र साह विकलांग है,उसे जाड़े मे ठिठुरता देख स्थानीय थाना मे पदस्थापित पुअनि पिन्टू साह द्वारा कम्बल दिया गया है ताकि वह विकलांग भीषण पड़ रहे ठंडक से अपने को सुरक्षित रख सके।पुलिस का यह मानवीय संवेदना चर्चा का विषय बन गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पुरनहिया--पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अदौरी गांव मे अपने घर पर निर्मित कर रहे पांच लीटर चुलाई शराब के साथ कारोबारी सामदेव सदा को गिरफ्तार कर. लिया है।गिरफ्तार कारोबारी को बुधवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे कार्रवाई की गयी है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पुरनहिया पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सोमवार को फरार चल रहे अवैध शराब कारोबारी को सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि विगत पंचायत चुनाव के दरम्यान सघन चेकिंग अभियान के तहद एक टैम्पो पर अवैध शराब लादकर बसंतपट्टी-रीगा रोड मे कारोबारी द्वारा लाया जा रहा था।पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी व टैम्पो चालक टैम्पो छोड़कर भाग निकला।जप्त टैम्पो से दो बोरा अवैध शराब बरामद किया गया।पुलिस ने कारोबारी को पकड़ने के लिये अपनी जाल बिछायी जिसे मोबाइल लोकेशन पर बैरगनिया से गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के मुसाचक निवासी विक्की कुमार व डुमरवाना निवासी धर्मेंद्र पासवान के रूप मे की गयी है।दोनों गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2021का आयोजन पुरनहिया--विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2021का आयोजन सोनौल सुल्तान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोनौल सुल्तान मे आयोजन किया गया है।खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन बीडीओ आशीष कुमार ने फीता काटकर किया।इस खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के तहद फैन्सी मैच 100मीटर दौड़ एवं कबड्डी खेल बालक वर्ग द्वारा संपन्न हुआ।18 दिसम्बर से 22दिसम्बर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहद सोमवार को 14,17एवं19उम्र के बीच बालक-बालिका के दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमे 14आयु वर्ग मे सुमन कुमारी, एम-एस दोस्तीया प्रथम स्थान प्राप्त की,मिन्टू कुमारी,एम एस अशोगी द्वितीय तथा तृतीय स्थान सीमा कुमारी, दोस्तीया ने हासिल किया।बालक वर्ग मे गौरव कुमार, एम एस, अशोगी प्रथम, विक्की कुमार, एम एस,दोस्तीया दूसरा स्थान तथा गौतम कुमार एम एस सोनौल सुल्तान तृतीय स्थान प्राप्त किया।200मीटर,400मीटर,800मीटर और3000मीटर दौड़ प्रतियोगिता मे सभी आयु वर्ग के बालक और बालिका के बीच संपन्न हुआ जिसमे 19 वर्ष आय वर्ष के3000मीटर के दौड़ मे धर्मेंद्र कुमार उच्चतर माध्यमिक , बसंतजगजीवन के छात्र प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता कार्यक्रम बीईओ उपेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति मे संपन्न हुआ।

बिहार में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. दो दिनों से हवा का रूख अचानक बदलने की वजह से ठंड और ठिठुरन दोनों बढ़ गई है. नतीजा लोग कनकनी और शीतलहर का सामना कर रहे हैं, पूर्वी चम्पारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने शनिवार की रात मोतिहारी शहर में ठंड से बचाव हेतु गरीब एवं असहायों के बीच कंबल वितरण का बितरण किया, गौरतलब है कि शरद ऋतु में जिले भर में सभी अनुमंडल के निर्धन ,असहाय व्यक्तियों के बीच सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत कंबल का वितरण किया जाना है । जिसकी शुरुवात जिलाधिकारी ने बापूधाम रेलवे स्टेशन, गांधी चौक मीना बाजार, छतौनी चौक, पर असहाय एवं जरूरतमंद ठेला चालकों, रिक्शा चालकों के बीच तथा शांतिपुरी में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के बीच कंबल का वितरण कर किया, भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने शहर में रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाइट सुरक्षा गार्ड से बातचीत की एवं उन्हें आवश्यक निर्देश दिए । इस अवसर पर सौरभ सुमन यादव, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर ,पीजीआरओ सिकरहना संजय कुमार, शिवेंद्र कुमार सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, धीरज कुमार सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार आदि उपस्थित थे ।

मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम सह चुनाव सभा आज बंजरिया स्थित एक होटल के सभागार में संपन्न हुई! बेहद खुशनुमा माहौल में चुनाव पदाधिकारी मनीष कुमार एवं सह चुनाव पदाधिकारी डॉ विवेक गौरव के नेतृत्व में सत्र 2022 हेतु पदाधिकारियों का चुनाव हुआ! विदित हो कि मोतिहारी चेंबर के द्वारा प्रतिवर्ष इस आम चुनाव में अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव चेंबर संविधान के अनुसार सर्वसम्मति से किया जाता है! आज संपन्न चुनाव में सर्वसम्मति से मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के सत्र 2022 हेतु अध्यक्ष संजय जयसवाल महासचिव हेमंत कुमार, उपाध्यक्ष अंगद सिंह और विशाल कुमार, सह सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता का चुनाव किया गया! इस आम सह चुनाव सभा में चेंबर संयोजक रवि कृष्ण लोहिया कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर गुप्ता महासचिव अभिमन्यु कुमार, उपाध्यक्ष चंदू मिश्रा कोषाध्यक्ष तारकेश्वर नाथ केडिया, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र जालान, रोहित शाह, संजय लोहिया पूर्व महासचिव राम भजन सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं चेंबर सदस्य की उपस्थिति रही। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

तपेसर महतो भ्लोहिया,निवासी को अपराधियों ने गोली मारकर हुआ फरहार मौके पर पहुंची पुलिस छान बीन जारी घटना मेजर गंज बसबिटटा रोड हर सकरी पूल की समीप की है

बिहार राज्य के चम्पारण जिला के मौरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राजू सिंह कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दो दिनों से ई श्रम कार्ड को लेकर लोग परेशान हैं। दो दिनों से ई श्रम कार्ड के पोर्टल का सर्वर डाउन चल रहा है। जिसके कारण श्रमिको का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। श्रमिक इस कारण काफ़ी परेशान है इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।