बिहार राज्य के चमपारण जिला के सुप्पी प्रखंड के मोहनीमंडल पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक पटेल ने बमबम महतो से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि अभी जो सरकार ने लड़कियों की शादी 18 साल से बढ़ा कर 21 साल कर दिया है। ये बहुत ही सराहनीय है। पर जो गरीब लोग होते है वे अपनी बेटी की शादी जल्द से जल्द कर के उनसे छुटकारा पाना चाहते है। अब लड़कियों को सरकार अगर अच्छी शिक्षा देती है तो लड़कियों की शादी 21 साल में ही करना अच्छा होगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सुप्पी प्रखंड के ग्राम कोठिया राय पंचायत मैं विशाल भंडारा का आयोजन किया कोठिया निवासी गणेश दास महाराज जी अपने निजी जमीन देकर ग्राम पंचायत में धर्म के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को विशाल भंडारा आयोजित कर महात्माओं लोगों को सम्मानित किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र सीतामढ़ी के तत्वाधान में आज दिनांक 18 फरवरी 2022 को जिला युवा संसद महोत्सव 2021 2022 कार्यक्रम का आयोजन श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज सीतामढ़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल माध्यम से जूम एप के द्वारा किया गया जिसमें सीतामढ़ी नोडल केंद्र के अंतर्गत शिवहर मोतिहारी एवं समस्तीपुर के युवाओं ने भी भाग लिया। जिला युवा संसद में अतुल्य भारत आयुष्मान भारत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्किल इंडिया डिजिटल इंडिया एवं स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत जैसे बिंदुओं पर युवाओं ने अपने 4 मिनट के विचार रखें। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ विनोद कुमार डॉ ज्योति सुंदरका श्री सुधीर मिश्र श्री नीरज कुमार गोयनका एवं श्री प्रदीप कुमार सिन्हा ने संयुक्त रुप से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में चारों जिलों से नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक जिले से दो लोगों का चयन किया जाएगा जो राज्य युवा संसद में अपने-अपने जिलों से प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के दौरान श्री राधा कृष्ण गोयंका कॉलेज सीतामढ़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रेनू ठाकुर ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अपना विशेष सहयोग प्रदान किया ।

बिहार राज्य से हमारी श्रोता ,चम्पारण मोबाइल राजद द्वारा अभियान चलाकर लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है। राजद प्रखंड बंजरिया अध्यक्ष सज्जाद आलम ने बताया कि चैलाहा सदस्य्ता अभियान शिविर में 40 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली है। वही पार्टी प्रत्येक वार्ड व पंचायत में जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में लोगो को बता रही है। जिससे प्रभावित होकर काफी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे है।

चैलाहा से बेला सड़क से हो निर्माण कार्य का दौरा स्थानीय विधायक डॉ शमीम अहमद ने किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण में कई गड़बड़ियां पाई। जिसकी शिकायत एजेंसी व बिभाग के कनीय अभियंता से करते हुए सुधार करने का निर्देश दिया।

गला रेतकर पुजारी की निर्मम हत्या

सीतामढ़ी जिले में शांतिपूर्ण एवम कदाचारमुक्त माहौल में प्रथम दिन का मैट्रिक परीक्षा सम्पन्न।जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर दोनों ही पालियों में परीक्षा केंद्रों का जायजा लेतेरहे। सभी एसडीओ,एसडीपीओ सहित वरीय अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर लगतार ले रहे थे* *जायजा। सभी परीक्षा केन्दों के आस-पास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी हो रही थी। उड़नदस्ता दल लगातार सक्रिय रहा। जिला साइबर टीम एवम जनसंपर्क विभाग की सोशल* *मीडिया टीम भी सक्रिय रही। सोशल मीडिया पर भ्रामक,झूठी एवम अफवाह फैलाने वाले खबरो पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। ऐसे एक-दो ग्रुप एडमिन को भ्रामक खबर अपने पेज पर डालने के कारण उन्हें चिन्हित* कर *अग्रेतर करवाई की जा रही है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

20 लीटर चुलाई शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार पुरनहिया---पुलिस ने सोमवार की संध्या मे अदौरी बागमती नदी घाट से बिक्री के लिये ले जा रहे 20 लीटर चुलाई देशी शराब जप्त किया है।साथ ही पुलिस ने कारोबारी पिपराही थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी हरेन्द्र सहनी को भी गिरफ्तार कर लिया है।थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

विद्युत बकाया राशि अति शीघ्र जमा करें नहीं तो की जाएगी कानूनी कार्रवाई कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर

हमारी श्रोता ,चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि चैलाहा महायज्ञशाला में रविवार को महायज्ञ आयोजन को लेकर बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह ने की। जिसमें इस वर्ष नौ दिवसीय महायज्ञ 24 मार्च से शुरू करने का निर्णय लिया गया। जिसको लेकर 23 मार्च को जलयात्रा निकाला जाएगा। बताते चले कि चैलाहा महायज्ञशाला में महायज्ञ का आयोजन पिछले 45 वर्षों से होते आ रहा है। इस वर्ष स्थानीय व बाहरी कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन व प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।