बिहार राज्य के चम्पारण जिला से राजू सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ढाका विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी राजन जायसवाल ने मृत मर्चा व्यवसायी के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार देर शाम चकिया थाना के अहिरौलिया गांव स्थित एक वेयरहाउस से भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट किया। उत्पाद पुलिस ने स्प्रिट प्रयुक्त एक कंटेनर व पिकअप गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। मौके से चार शराब धंधेबाज पकड़े गए है। कंटेनर व पिकअप सहित जब्त स्प्रिट की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गयी है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि सूचना पर इंस्पेक्टर एकरामुल हक व सब इंस्पेक्टर मनीष सर्राफ के नेतृत्व में टीम गठित कर चकिया-मधुबन रोड में अहिरौलिया गांव स्थित कृषक वेयरहाउस परिसर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक कंटेनर व एक पिकअप से बीस लीटर के जार में 160 जार यानी करीब 32 सौ लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया गया है। बरामद स्प्रिट जेसीबी हाइड्रोलिक ऑयल के जार में प्लास्टिक के थैले में छुपा कर रखी गयी थी। मौके से मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी निवासी कंटेनर चालक विजय कुमार राय तथा शराब धंधेबाज मुजफ्फरपुर जिला के ही साहेबगंज निवासी सोनी यादव, पानापुर निवासी उत्तम कुमार व नवादा जिला के भलुपिया ताड़ निवासी सुबोध कुमार को पकड़ा गया है। पूछताछ में शराब धंधेबाजों ने बताया कि स्प्रिट की खेप इंदौर से कंटेनर पर लोड कर लायी गयी थी, जिसे वेयरहाउस परिसर में पीकअप पर अनलोड कर अलग-अलग जगहों पर भेजी जानी थी। एफआईआर दर्ज कर पकड़े गए शराब धंधेबाजों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वेयरहाउस संचालक के भूमिका की जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर एकरामूल हक, सबइंस्पेक्टर मनीष सर्राफ, एएसआई सोनेलाल, संजय गुप्ता, सुनील कुमार, चन्दन पासवान व उत्पाद पुलिस तथा सैप बल के जवान शामिल थे।

विश्व समुदाय इसकी भी अनदेखी नहीं कर सकता कि जब दुनिया कोविड महामारी से जूझ रही थी तब भारत में किस तरह विभिन्न देशों की हर संभव सहायता की। ऐसी सहायता दुनिया के कई समर्थ और शीर्ष देश भी नहीं कर सके। भारत को दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता मिलना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इससे न केवल यह सिद्ध होता है कि विश्व मंच पर भारत का कद बढ़ रहा है,बल्कि यह भी कि अंतरराष्ट्रीय समस्याओं को सुलझाने में उसकी क्षमता भी बढ़ रही है। यह बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने नगर भवन में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम को संबोधिंत करते हुए कही। कहा कि निसंदेह इसकी एक व्याख्या इस रूप में भी हो सकती है कि विश्व समुदाय का भारत पर भरोसा बढ़ रहा है। इस भरोसे के बढ़ने का एक बड़ा कारण भारत की आर्थिक सामर्थ्य में वृद्धि के साथ अंतरराष्ट्रीय मामलों में दुनिया को प्रभावित करने वाली नीतियां हैं। इन प्रभावशाली नीतियों की एक झलक चीन से टकराव के दौरान तो मिली ही, रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी दिखाई दी। विश्व समुदाय इसकी भी अनदेखी नहीं कर सकता कि जब दुनिया कोविड महामारी से जूझ रही थी, तब भारत ने किस तरह विभिन्न देशों की हरसंभव सहायता की। वास्तव में इसी कारण बीते कुछ समय से विश्व समुदाय महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत के रुख-रवैये की ओर देखता है। भारत को एक ऐसे समय जी -20 की अध्यक्षता मिली है।

पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे अंडर-19 ट्रायल मैच (50-50 ओवर) में टीम ब्लू ने अपने दोनों मैच जीत लिए। गांधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर प्रशिक्षु आईएएस प्रवीण कुमार,जिला खेल पदाधिकारी गौरव कुमार व बीसीए टूर्नामेंट कमिटी कन्वेनर सह इसीडीसीए सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने मिैच का शुभारंभ किया।पहले मैच में टीम ब्लू ने टीम रेड को दो विकेट से पराजित किया।टॉस जीतकर टीम रेड ने पहले बल्लेबाजी किया।टीम रेड में 47 ओवर में 181 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज प्रिंस-42(46),नंदन-39 (78),तहसीन-27 (62), उत्कर्ष-13(34) रन बनाए। टीम ब्लू में 8 विकेट खोकर 183(37.3) रन बना मैच जीत लिया।बल्लेबाज शशि गुप्ता-50(61),मनीषसहाय-31(34सनी-31 (38),अंकेश-14(26)का योगदान किया।

वर्ग 1 से 4 व वर्ग 6 से 7 के छात्र-छात्राओं की दूसरे दिन की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शनिवार को सम्पन्न हो गयी। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। इस दौरान प्रथम पाली में भाषा व द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा 1 से 3 बजे तक हो रही है। परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। परीक्षार्थी संजीता,अंकिता, राजू, मोहन, संजू आदि ने बताया कि प्रथम पाली की भाषा की परीक्षा देने में परेशानी नहीं हुई।

शहर के श्रीनारायण सिंह महाविद्यालय मोतिहारी के प्रांगण में नालंदा खुला विश्वविद्यालय पटना का अध्ययन केंद्र खुला है। इस सिलसिले में नालंदा खुला विवि के शिष्टमंडल के अध्यक्ष डॉ अमरेश रंजन समन्वय गणित विभाग व नामांकन प्रभारी एवं सदस्य मुकेश कुमार (कुलसचिव के निजी सहायक) शनिवार को कॉलेज पहुंचे। यहां उनका स्वागत प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार द्वारा किया गया। शिष्टमंडल के अध्यक्ष डॉ अमरीश रंजन द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति में नालंदा खुला विश्वविद्यालय पटना का अध्ययन केंद्र यहां खोलने की घोषणा की गई । जिसमें जुलाई 2023 से नामांकन प्रारंभ किया जाएगा।मौके पर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। रसायन शास्त्रत्त् विभागाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी प्रो नितेश कुमार ने बताया कि एमओयू में कुल 105 विषयों में स्नातक, स्नाकोत्तर वसर्टिफिकेट कोर्सेज किया जा सकता है।

पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति बंद करने के विरोध में जदयू नेताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में शनिवार को कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही जदयू जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि केंद्र सरकार पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा समाज का हितैषी बनने का स्वांग करती है, जबकि हकीकत में वह इस समाज को कमजोर करने में लगी है। मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव दीपक पटेल, बबन कुशवाहा, किसान सेल के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अमरनाथ प्रसाद, शकील अंसारी आदि थे।

पूर्वी चंपारण जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव ध्रुवदेव नारायण सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि जिला संगठन का चुनाव 19 मार्च 2023 रविवार को स्थानीय वाईएस वाटिका गायत्री नगर में होना है। इस चुनाव में जिले के 1016 मतदाता भाग लेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि संगठन प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। आपस में प्रेम और सौहार्द बनाए रखें । शांतिपूर्वक मतदान करें। चुनाव आयोग व जिला संगठन तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपको पूर्ण सहयोग करेगा। पूर्व में जिला संगठन पर लगाए गए सारे आरोप को पहले ही बीसीडीए पटना की टीम ने निराधार साबित कर दिया है।

जीविका दीदियों की बनाई पोशाक ही स्कूलों के छात्र पहनेंगे। इसके अलावा अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थानों में भी जीविका दीदियों के बनाए गए कपड़े और यूनिफार्म का ही इस्तेमाल होगा। सरकारी संस्थानों में इस्तेमाल होने वाले कपड़ों की आपूर्ति के लिए नई इकाई खोली जाएगी।इस इकाई में कपड़ों के उत्पादन के साथ ही दीदियों को सिलाई के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां से प्रशिक्षण लेकर जीविका दीदियां अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, स्कूल और अन्य सरकारी संस्थानों में इस्तेमाल होने वाले कपड़े और यूनिफार्म की सिलाई का काम करेंगी। यह सिलाई इकाई जीविका दीदियों के लिए आय का जरिया बनेगा।  इस इकाई से जीविका दीदियों को अच्छी आमदनी होगी। दीदियां आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। सरकारी संस्थानों को भी सस्ती दर पर कपड़े की आपूर्ति की जाएगी। प्रखंड स्तर पर छोटे- छोटे सेंटर खोले जाएंगे। इसमें भी सिलाई का काम दीदियों को दिया जाएगा। कैबिनेट में यह फैसला लिया गया था कि सरकारी संस्थानों में जीविका दीदियों के बनाएं कपड़े का ही इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए बिहार में नौ केंद्रों को मंजूरी मिली थी।