कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के प्रभाव को टीकाकरण से ही रोका जा सकता है सीतामढ़ी, सुप्पी से दीपक पटेल की रिपोर्ट मंत्री,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग,बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री,सीतामढ़ी मो0 जमा खान की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।...... ................ कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के प्रभाव को टीकाकरण से ही रोका जा सकता है।--प्रभारी मंत्री। .............. जिले में ऑक्सिजन रीफिलिंग प्लांट की होगी स्थापना। .........................कोविड,बाढ़ आपदा सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। ..........माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी जनसमस्याओं से कराया अवगत एवम अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए। ...................................................................................सीतामढ़ी............. माननीय मंत्री,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग,बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री,सीतामढ़ी मो0 जमा खान की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा कोविड संक्रमण,कोविड के तीसरी लहर से बचाव की तैयारी,बाढ़ आपदा सहित जिले में चल रही सरकार की योजनाओ की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने टीकाकरण में तेजी लाने पर बल देते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से टीकाकरण ही हमारा बचाव कर सकती है। उन्होंने कहा कि जिले में ऑक्सिजन रीफिलिंग प्लांट की शीघ्र ही स्थापना की जाएगी,इसको लेकर वे स्वयं ही सरकार से बात करेगे। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।उन्होंने कहा कि पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन उठाये,अगर किसी कारण से फोन नही उठा पाते है तो निश्चित रूप से कॉल बैक कर उनसे बात करे। उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि, गेँहू अधिप्राप्ति, बजली के जर्जर तारो को बदलने, सड़को की मरम्मती, नाव की उपलब्धता, वैक्सिनेशन में तेजी,बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लाभुकों को ससमय राहत राशि की उपलब्धता, वृद्धावस्था पेंशन की राशि का ससमय लाभुकों के खाते में भेजने,अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी,कोरोना मृतकों के परिजनों को ससमय राहत राशि देने आदि को लेकर अपनी बात रखी एवम उन्होंने अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने माननीय मंत्री सिहित सभी जनप्रतिनिधियों के स्वागत करते हुए पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से कोविड-19 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अबतक उठाये गए कदमों एवम बाढ़ आपदा की पूर्व तैयारियो को लेकर विस्तृत जानकारी दी।जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के महाअभियान बिहार में 6 माह में 6 करोड़ टीका के तहत इस जिले में भी टीकाकरण के कार्य मे तेजी लाई जा रही है। इसको लेकर घर-घर जाकर सर्वे भी शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में 18 वर्ष से ऊपर लगभग 2362057 लोगों को टीका दिया जाना है।वर्तमान में 319071 लोगो को प्रथम डोज़ एवम 46034 लोगो को द्वितीय डोज़ दिया जा चुका है। वर्तमान में पॉजिटिविटी रेट 1.48% है।अभी तक 626406 लोगो का कोरोना जाँच किया गया है। संभावित कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी तैयारियॉ शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही 100 बेड का मातृ-शिशु अस्पताल शुरू हो जाएगा। सभी बेड तक पाइप लाइन से ऑक्सिजन की आपूर्ति की जाएगी,जिसको लेकर ऑक्सिजन प्लांट स्थापित करने कार्य तेजी से किया जा रहा है। डायट भवन डुमरा में जिला टीका केंद्र बनाया गया है,जगह सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक टीका लगाया जाता है। जिलाधिकारी ने बाढ़ पूर्व तैयारियो के समीक्षा के क्रम में जानकारी देते हुए बताया कि वर्षापात एवम नदियों के जलस्तर पर सतत निगरानी रखी जा रही है। वर्तमान में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।।सभी बीडीओ-सीओ सहित वरीय अधिकारी तटबंधों की नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे है। संचार व्यवस्था को मजबूत करते हुए प्राप्त सूचना पर त्वरित करवाई को लेकर सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि नदियों एवम जलजमाव वाले क्षेत्रों में लोग विशेषकर बच्चे नही जाय इसको लेकर व्यापक रूप से लोगो को जागरूक करने हेतु स्थानीय स्तर पर माइकिंग करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ की स्थिति में तटबंधों के भीतर रहने वाले लोगो के निष्क्रमण एवं बचाव हेतु सूक्ष्म योजना बना ली गई है ताकि कम से कम समय मे इसे प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव की कमी न हो,इसको लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने की बाढ़ राहत कार्य मे लगे यथा सामुदायिक रसोई में लगे शत-प्रतिशत लोग,नाविक सहित सभी कर्मियों को टीकाकरण अपने अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तटबंधों की कटाव या क्षतिग्रस्त होने की सूचना ससमय मिल सके इसको लेकर भी सभी आवश्यक कदम उठाए गए है। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकाय को जल निकासी हेतु अन्य वैकल्पिक साधनों को भी तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पशुचारा,राहत सामग्री की उपलब्धता,मानव एवम पशु दवाआदि की उपलब्धता को लेकर सभी तैयारियॉ कर ली गई है। वर्तमान में जिला अंतर्गत कुल 34675 पॉलिथीन शीट्स उपलब्ध है तथा अतिरिक्त 20,000 पॉलीथिन शीट्स की अधियाचना की गई है। राहत सामग्री एवं पशु चारा के लिए निविदा निकाल कर दर तय कर ली गई है। अनुसूचित जाति/जनजाति ,निराश्रित, दिव्यांगों, बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं की सूची तैयार कर सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है।जिला अंतर्गत कुल 226 मानव शरण स्थल एवं 50 पशु आश्रय स्थल चिन्हित कर उन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से टैग कर लिया गया है। सभी शरणस्थली पर सामुदायिक रसोई के लिए भी आवश्यक तैयारी कर ली गई है। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पंचायतों में क्लोरीन टेबलेट की व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यकतानुसार पीएचईडी के माध्यम से सभी शरणस्थलों के चापाकल की जांच भी करा ली गई है । जिला अंतर्गत सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्लोरीन टेबलेट, ओआरएस घोल पॉकेट, हैलोजन टेबलेट, जीवन रक्षक दवाइयां, ब्लीचिंग पाउडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मोबाइल मेडिकल टीम एवं मेडिकल कैंप की रूपरेखा तय कर ली गई है। जिले में दो महाजाल के साथ जनरेटर सेट, पेट्रोमैक्स का आकलन कर मैपिंग कर लिया गया है। जिला अंतर्गत सभी मुख्य सड़क के यातायात के लिए सुगम है प्रखंड से पंचायतों को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़कों को मरम्मति कर लिया गया है। गृह रक्षा वाहिनी द्वारा राहत एवं बचाव कार्य में प्रशिक्षित 13 गृहरक्षकों तथा मोटर बोट परिचालन में प्रशिक्षित 13 गृहरक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है ।एसडीआरएफ की एक यूनिट जिला में प्रतिनियुक्त है, जिसमें 34 कार्यबल उपलब्ध है। प्रशिक्षित गोताखोरों की सूची तैयार कर ली गई है। 10 अंचलों के प्रत्येक पंचायत से 50-50 की संख्या में कुल 3300 युवकों को राहत बचाव कार्य के लिए प्रशिक्षित किया गया है ।इसके अतिरिक्त 200 आपदा मित्र को भी प्रशिक्षित भी किया गया है। उक्त बैठक में माननीय सदस्य बिहार विधान सभा श्रीमती गायत्री देवी, श्री मोतीलाल प्रसाद, श्री मिथलेश कुमार, श्री अनिल कुमार राम , श्री मुकेश कुमार, श्री दिलीप राय, श्री संजय कुमार गुप्ता, श्री पंकज कुमार मिश्रा, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री देवेश चंद्र ठाकुर,श्री रामेश्वर महतो,जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती उमा देवी, जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय,एडीएम मुकेश कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी एवम विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थि थे,

शिवहर जिला के तत्वधान में प्रखंड के कटैया चौक स्थित भोला क्षा कंपलेक्स में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर भावनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार झा की अध्यक्षता में की गई जिसमें भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह एवं शिवहर जिला के अध्यक्ष श्री धीरज सिंह चौहान के दिशा निर्देश पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें खासकर युवा वर्ग उनके पद चिन्हों पर चलने का तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवक्ता एवं कार्यक्रम के प्रभारी मुकेश राठौर ने कहा कि धारा 370 के विरोध में डॉक्टर मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देते हुए एक देश में दो विधान दो प्रधान दो निशान का विरोध करते हुए कश्मीर यात्रा प्रारंभ किया। लेकिन कश्मीर बॉर्डर के नजदीक लखनपुर में इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया वही युवा मंडल अध्यक्ष उनके किए हुए कार्यों को सराहाते हुए बताया कि डॉक्टर मुखर्जी कि नेहरू खड़यंत्र के तहत हत्या की गई थी ।जो सारी राजनीतिक पार्टी सही दिशा पर चलान राजनीति लोकतंत्र की हत्या की मौके पर उपाध्यक्ष विकास सिंह ,सरोज झा ,वरुण झा ,रामबाबू सिंह, अरुण झा, विनोद सिंह, प्रभु नारायण सिंह, अमन कुमार सिंह, बाबू साहब सहित कई लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

अदौरी चिमनी भठ्ठा के पास से थाना पुलिस ने बुधवार की संध्या मे दो नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है . गिरफ्तार किये नशेड़ी की पहचान बसबरिया टोला निवासी मंदेश्वर राउत व चकफतेहा निवासी कामेश्वर राम के रूप मे की गयी है . सहायक अवर निरीक्षक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है . वही पुर्व कांड के नामजद अभियुक्त खैरापहाड़ी गांव निवासी मालती देवी को पुलिस अवर निरीक्षक शंकर सिंह यादव ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सुप्रसिद्ध डॉक्टर आशुतोष सरन ने कोरोना से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोहनी, रेलवे, स्टेशन मास्टर रामाकांत मिश्रा की 7वीं पुण्यतिथि मानतें उनका पुत्र कुमार मिश्रा,बताते चले 1978 में मोहनी मण्डल हाल्ट की अस्थापना किया गया जिनका देख रेख और स्टेशन मास्टर के पद पर रमाकांत मिश्रा को रखा गया, 24/6/2014 /में उनकी देहांत हो गया, आज 24/6/2021/को7वीं पुण्यतिथि, मनाई गई, उपस्थित, भाजपा कार्यकर्ता श्याम चौधरी, चन्देशवर ठाकुर, संजीत कु, चिन्टू, गुड़ु, कुमार, लगायत अन्य लोग शामिल रहें। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पताही डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर चिरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताही के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। मौका शिवहर संसद रमा देवी, चिरैया विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी रितु रंजन कुमार, चिकित्सक प्रभारी डॉ मोहन लाल प्रसाद, बीजेपी कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पताही:- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर चिरैया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पताही परिसर में मेगा टीकाकरण अभियान में कोरोना से बचाव के लिए आमजनों को टिका लेने का अपील किए।, शिवहर सांसद श्रीमती रमा देवी , चिरैया विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता व बीजेपी कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पताही सीएचसी में शिवहर सांसद रामा देवी , चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता एवं पकड़ीदयाल एसडीओ कुमार रविन्द्र , द्वारा कोरोना काल मे बेहतर कार्य करने एवं कोविड टिकाकरण में बेहतर कार्य करने को लेकर पकड़ीदयाल अपर एसडीओ रवि रंजन , बीडीओ ऋतू रंजन , सीओ चन्द्र कुमार , प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा मोहनलाल प्रसाद , सीडीपीओ प्रगति कुमारी , केयर इंडिया के बीरेंद्र कुमार , सभी चिकित्सको , सभी एएनएम , सभी स्वास्थ्य कर्मी , एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया , सांसद रामा देवी ने कहा कि पकड़ीदयाल के एसडीओ कुमार रविंद के नेतृत्व में पकड़ीदयाल अनुमंडल के सभी प्रखंड के पदाधिकारी , डॉक्टर , एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी इस कोरोना महामारी में बेहतर कार्य किया है , और अब कोविड 19 टिकाकरण में बेहतर कार्य कर रहे है , विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमारे कोरोना वर्कस इस महामारी के समय मे दिन रात बिना थके इस महामारी लोगो को बचाने को कार्य किये है , एसडीओ कुमार रविन्द्र के कहा कि सभी लोगो को 100 प्रतिसत टिकाकरण को लेकर लोगो को जागरूक करना है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

पूर्वी चम्पारण : डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा, पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिए।

मोतिहारी पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुए डकैती कांड का खुलाशा कर लिया है, और घटना में शामिल चार डकैत को दो देशी कट्टा, एक बंदूक, पांच गोली के साथ मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बतादे की 18 जून को हुए मुफ्फसिल थाना के मधुबनी घाट में प्लाई फैक्ट्री के संचालक के घर पर चढ़ कर लूटपाट करने के नियत से फायरिंग किया गया था, जिस में प्लाई फैक्ट्री संचकल राजेंद्र सहनी के भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद मोतिहारी एसपी नवीन चंद्र झा स्वयं घटना स्थल पर जा कर मामले का जांच करते हुए सदर DSP के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया, जिसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी, और चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बंदूक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वही इस कांड के मास्टर माइंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।