गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल पुलिस के सहयोग से एसएसबी के अधिकारियों ने दो संदीर्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 10 किलो चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया, इसकी पुष्टि करते हुए एसएसबी हवाई अड्डा के निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि नेपाल से 500 ग्राम के बीस पैकेट चरस बैग में लेकर आया था, जिसकी सूचना मिलते ही बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद चरस और युवक को रक्सौल थाना को सौपा गया। इस छापेमारी मे रक्सौल थाना के सब इन्सपेक्टर रणधीर सिंह और एसएसबी के जवान आदि शामिल थे। बाद में अग्रिम करवाई के लिए एएसपी सागर के आदेश के बाद रक्सौल थाना प्रभारी शशि भूषण अपराधियों को लेकर मोतिहारी पहुँचे जिसके बाद पूर्वी चंपारण पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा ने प्रेस वार्ता कर इस संबंध में बिस्तृत जानकारी दी
पूर्वी चंपारण जिले में कम हो रहा है कोरोना का कहर
पताही चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने सातवां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर अपने बखरी आवास पर योगाभ्यास किया।विधायक ने सभी चिरैया विधानसभा व प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि योग और प्राणायाम हमारे देश हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। वर्तमान कोरोना के संकट के दौरान यह हमारा सुरक्षा कवच है।उन्होंने कहा कि योगा और प्राणायाम हमारी हमारी वैदिक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।योगा न सिर्फ हमारे मस्तिष्क को तनावमुक्त और शांत चित्त रखने में मदद करता है बल्कि शरीर को कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।मौके पर सोनू गुप्ता,संजय कुमार गुप्ता सहित दर्जनों युवाओं ने सातवां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर योगा किया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पुलिस ने किया कांडों का उद्भेदन हथियार सहित अपराधी धराए, पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिए।
पूर्वी चंपारण विश्व विज्ञान की तरह मानव विज्ञान है योग, पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिए।
फुलवरिया घाट पर चल रही है बिना अनुमति दिल दहलाने वाली नाव की सफर, किए जा रहे है अवैध वसूली, लोग परेशान, पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिए।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महुआवा एसएसबी ने किया योगाभ्यास व लगाए पेड़, पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिए।
बैरगनिया के पटेल चौक पर अतिक्रमणकारियों को लगाया गया आर्थिक दंड, पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिए।
दरभंगा स्टेशन पर पार्शल में हुई ब्लास्ट की धमक से रेल मंडल क्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट पर, पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिए।
होम गार्ड जवान के पुत्र की गोली मारकर हत्या, पूरी खबर के लिए ऑडियो सुनिए।
