पुरनहिया---पंचायती राज पदाधिकारी सह पंचायत सचिव गजेन्द्र सिंह बुधवार को सेवानिवृत्त हो गये हैं।प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन मे उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।बीडीओ आशीष कुमार व सीओ मो जफरूल होदा ने संयुक्त रूप से उन्हें चादर ओढाकर तथा अंगवस्त्र के अलावा अन्य सामग्री भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर बीडीओ ने श्री सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए उनके अमूल्य सेवा की सराहना की।मालूम हो कि सेवा निवृत्त हुए पंचायती राज पदाधिकारी सह पंचायत सचिव श्री सिंह लगभग छब्बीस वर्षों तक विभिन्न पंचायतों मे अपनी सेवा देकर पंचायत के विकास मे सहयोगी रहे हैं।विदाई समारोह मे मुखिया कमलेन्दु कुमार सिंह, मुखिया योगेन्द्र साह,पंचायत सचिव अशोक कुमार सिंह, रणवीर सिंह, सुबोध कुमार, कुणाल कुमार, कार्यालय सहायक दीपक कुमार सिंह, कृष्णनंदन कुमार सहित कई कर्मी मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
एक जुलाई को पूरे शिवहर नगर परिषद क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा। विशेष अभियान के तहत 18 प्लस से ऊपर के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद क्षेत्र में 63 केंद्रों का चयन कर लिया गया है। वहीं नगर परिषद शिवहर वार्ड नंबर 5 में विशेष अभियान के तहत डोर टू डोर जाकर 18 प्लस के लोगों को कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। इसके नगर परिषद अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह की अध्यक्षता में कोरोना टीकाकरण से संबंधित विशेष बैठक नगर परिषद के सभा भवन में आयोजित की गई। टीकाकरण से संबंधित सभी निर्णय सर्वसम्मति से बैठक में लिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर युगल किशोर प्रसाद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, वार्ड पार्षद एवं जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोतिहारी/पूर्वी चंपारण जिले के लिए आज मंगलवार का दिन अमंगलकारी साबित हुआ. जिले के विभिन्न प्रखंडों में वज्रपात से भारी क्षति हुई है. जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में वज्रपात से मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई है. जबकि दो महिला और एक पुरूष घायल हो गए हैं. घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है. बता दें कि जिले के ढाका प्रखंड अन्तर्गत पचपकड़ी ओपी क्षेत्र के सपही गांव में दो घरों के उपर आज वज्रपात हो गया. जिसमें झलकी खातून और उसकी बेटी मोमिना खातून की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि अनवारुल हक, दादर बेगम और मोमजिना खातून जख्मी हो गए. सभी घायलों को आननफानन में इलाज के लिए ढाका के अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इन सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया गया. वज्रपात से कई मवेशियों की हुई मौत सपही गांव के ही दो झोपड़ियों पर वज्रपात होने से उसमें आग लग गई. जिसमें कई मवेशियों की जलकर मौत हो गई. आज सुबह से पूरे सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र में बिजली कड़क रही थी. सपही और मुड़ला समेत कई गांवों में वज्रपात हुआ. मुड़ला गांव में मस्जिद समेत कई घरों में वज्रपात से नुकसान हुआ है. बिजली की कड़क इतनी तेज थी कि लोग घरों में दुबके हुए थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सीतामढ़ी के बैरगनिया में बज्रपात गिरने से दो महिला हुई थी जख्मी, एक की हुई मौत ,मृतक के परिजन में मचा कोहराम*
पुरनहिया------ समकालीन अभियान के तहत रविवार की संध्या मे गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने पिपराही पुनर्वास गांव मे छापेमारी कर रामु सहनी के घर 300 एमएल का 67 बोतल देशी शराब बरामद कर लिया है . इस दौरान पुलिस ने कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है . वही पुलिस टीम ने अदौरी गांव से नशे की हालत में नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है . जिसकी पहचान गांव के ही लखीन्द्र पासवान के रूप मे की गयी . थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी व नशेड़ी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है . पुलिस टीम मे सहायक अवर निरीक्षक जयप्रकाश कुमार व बी आर गगरई सहित पुलिस बल एवं चौकीदार शामिल थे .
कोरोना आपको तबतक नहीं हरा सकता जबतक आप सतर्कता से मास्क पहन रहें हैं। बिना मास्क पहने लोग ही होते हैं कोरोना के पहले शिकार। इसलिए पहनिए मास्क और कीजिए कोरोना पर वार। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अब तो कोरोना का टीका लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की भी जरुरत नहीं है। सीधे टीकाकेन्द्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। शीघ्र जाइए और कोरोना का टीका लगवाइए। #HimmatHaiTohJeetHai । टीका लगवाएं और #Covid19FreeBihar बनायें।-जिला प्रशासन, सीतामढ़ी।
अब तो कोरोना का टीका लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की भी जरुरत नहीं है। सीधे टीकाकेन्द्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। शीघ्र जाइए और कोरोना का टीका लगवाइए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सीतामढ़ी जिला में जमकर बरसि हथिया रानी कई लोगों को फायदा हुआ तो कई लोगों को नुकसान सुप्पी प्रखण्ड के छेत्र में मूसलाधार बारिश ने अपनी रंग दिखाई। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
