नेहरू युवा केंद्र शिवहर के तत्वधान में शुक्रवार को परसौनी गोप गांव में राष्ट्र निर्माण के प्रति निबंध लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खुश नंदन कुमार ने किया इस निबंध प्रतियोगिता में कई छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया इसमें राष्ट्र निर्माण के प्रति सबका साथ सबका विकास ,राष्ट्र सर्वोपरि ,महान बापू के प्रति निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस आयोजन में जिन प्रतिभागियों ने निबंध प्रतियोगिता के बारे में जो सर्वश्रेष्ठ लिखा। जिसमें नेहरू युवा केंद्र प्रियदर्शनी कुमारी द्वारा सर्वश्रेष्ठ नंबर लाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया फर्स्ट शिल्पी कुमारी, सेकंड सुमित कुमार, थर्ड काजल कुमारी ने निबंध में अच्छी नबंर लाया। मौके पर सोनी कुमारी राम जी सहित कई छात्र छात्राएं उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के पूर्वी चम्पारण ज़िला से हमारे श्रोता ,चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उनके समाज में बाल विवाह की समस्या बहुत है। बच्चों का पढ़ाई बंद करवा कर कम उम्र में ही विवाह कर दिया जाता है। साथ ही लिंग भेदभाव भी अधिक की जाती है। वहीँ लड़के के खानपान में ज़्यादा ध्यान दिया जाता है और लड़कियों पर कम ध्यान दिया जाता है।वहीं लड़कों को निजी विद्यालय में व लड़कियों को सरकारी विद्यालय में बढ़ाया जाता है। दूसरी ओर लॉक डाउन का असर शिक्षा में भी प्रभावित हुई है ,कई बच्चे पलायन भी कर गए है। इनकी यही राय है कि समाज में लिंग भेदभाव एवं बाल विवाह नहीं होनी चाहिए।
कोल्हुआ गांव मे बुधवार की संध्या मे मध्य विद्यालय के पास से पुलिस अवर निरीक्षक शंकर सिंह यादव व सहायक अवर निरीक्षक जयप्रकाश कुमार ने नशे की हालत मे शराब कारोबारी से 300 एमएल का 8 बोतल देशी बरामद कर लिया है . इस दौरान पुलिस ने कारोबारी उक्त गांव निवासी बिगु दास को गिरफ्तार कर लिया है .गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पुरनहिया। नेहरू युवा केंद्र शिवहर के तत्वधान में बसंत पट्टी चौक पर स्वच्छता पखवाड़ा व चित्रकला का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता मधुरेंद्र कुमार ने किया इस प्रतियोगिता में स्वच्छता एवं चित्रकला के माध्यम से कई छात्र,छात्रा इस प्रतियोगिता का हिस्सा बने। प्रतियोगिता में सम्मिलित बच्चों ने पेंट के माध्यम से जो छात्र छात्राएं फर्स्ट सेकंड थर्ड चयन किए गए। चयनित छात्र छात्राओं को नेहरू युवा केंद्र दर्शनी कुमारी के द्वारा सभी बच्चों को पेन डायरी से सम्मानित किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सीतामढ़ी जिला अधिकारी के निर्देश पर सभी प्रखंडों में पोषण एवं स्वच्छता अभियान को लेकर हो रही है बैठक एवं साफ सफाई
पताही: ई.संतोष कुमार निराला ने कहा यदि ब्याहूत नारी के माँग के बीचो बीच सिन्दूर लगा हुआ है तो उसके पति की अकाल मृत्यू नही हो सकती है। जो स्त्री अपने माँग के सिन्दूर को बालो से छिपा लेती है उसका पति समाज मे छिप जाता है जो स्त्री बीच माँग मेँ सिन्दूर न लगाकर किनारे की तरफ सिन्दूर लगाती है उसका पति उससे किनारा कर लेता है। यदि स्त्रीके बीच माँग मेँ सिन्दूर भरा है तो उसके पति की आयु लम्बी होतीहै। उन्होंने एक उदाहरण भी पेश करते हुए कहा रामायण मे एक प्रसंग आता है जब बालि और सुग्रीव के बीच युध्द हो रहा था तब श्री राम ने बालि को नही मारा।जब बालि के हाथो मार खाकर सुग्रीव श्री राम के पास पहुचा तो श्री राम ने कहा की तुम्हारी और बालि की शक्ल एक सी है इसिलिये मै भ्रमित हो गया अब आप ही बताइये श्री राम के नजरो से भला कोई छुप सकता है क्या?असली बात तो यह थी जब श्रीराम ने यह देख लिया की बालि की पत्नी तारा का माँग सिन्दूर से भरा हुआ है तो उन्होने सिन्दूर का सम्मान करते हुये बालि को नही मारा ।दूसरी बार जब सुग्रीव ने बालिको ललकारा तब तारा स्नान कर रही थी उसी समय भगवानने देखा की मौका अच्छा है और बाण छोड दिया अब आप ही बताइये की जब माँग मेँ सिन्दूर भरा हो तो परमात्मा भी उसको नही मारते फिर उनके सिवाय कोई और क्या मारेगा। ई. संतोंष कुमार निराला ने कहा कि यह मै इसीलिये कह रहाँ हुँ की आजकल फैसन चल रहा है सिन्दूर न लगाने की या हल्का लगाने की या बीच माँग मेँ न लगाकर किनारे लगाने की ।जो बिल्कुल सही नहीं है,नारी सभ्यता और संस्कृति को नजरंदाज कर गुमराही की शिकार होती जा रही है,इस पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मैँ आशा करता हुँ की मेरे इन शब्दों से आप लोग सिन्दूर का महत्व समझ गयी होगी और अपने पति की लम्बी आयु और अच्छे स्वास्थय के लिये अपने पतिके नामका सिन्दूर अपने माँग मे भरे रहेगी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोतिहारी: एक तरफ देश में कोरोना (Corona) की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां चल रहीं हैं. वहीं दूसरी ओर पूर्वी चंपारण जिला के बंजरिया प्रखंड में होने वाले, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के निर्माण को लेकर हो रही राजनीति (Politics) के खिलाफ लोग आंदोलित हो गए हैं. लोगों की मांग है कि हॉस्पीटल (Hospital) का निर्माण बुढ़वा में ही होना चाहिए. लाशराजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर हजारों लोग बंजरिया के बुढ़वा गांव में सीएचसी निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे और बाढ़ के कारण पंचायत भवन में अस्थायी रुप से चल रहे प्रखंड कार्यालय का घेराव किया. साथ ही प्रखंड कार्यालय पर धरना भी दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को सिविल सर्जन महोदय की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। पीरामल स्वास्थ्य के डी टी एम रवि रंजन कुमार एवं विजय शंकर पाठक के द्वारा पीपीटी के माध्यम से स्तनपान के महत्त्व, इसके फायदे, कोविद से संक्रमित महिलाओ या बच्चो को स्तनपान कैसे कराया जाये के ऊपर बताया गया। एसीएमओ डा० रविन्द्र कुमार यादव के द्वारा बताया गया की सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर धात्री माँ के लिए स्तनपान कोर्नर बनाना सुनिश्चि करे जिससे अस्पताल आने वाली माताओ को स्तनपान करने में निजता एवं सुरक्षित महसूस करें। साथ ही साथ प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रो के लिए एक डॉक्टर एवं एक नर्स को नोडल नामित किया जाये जिससे जन्म के तुरंत स्तनपान एवं 6 माह तक केवल स्तनपान को बढावा दिया जा सके। सिविल सर्जन डा० सुरेश चन्द्र लाल, एसीइमओ डा० रविन्द्र कुमार यादव, एनसीडीओ डा० सुनील सिन्हा, डीसीएम समरेन्द्र नारायण पीरामल स्वास्थ्य के डी टी एम रवि रंजन कुमार एवं विजय शंकर पाठक, केयर इंडिया से अनुकृति एवं सभी प्रभारी चितित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के द्वारा स्तनपान को बढावा देने हेतु एवं अस्पताल को बोतल मुक्त संस्थान घोषित करने हेतु शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय उन्मुखीकरण के उपरांत सिविल सर्जन डा० सुरेश चन्द्र लाल, एसीइमओ डा० रबिन्द्र कुमार यादव, एनसीडीओ डा० सुनील सिन्हा, डीसीएम समरेन्द्र नारायण पीरामल स्वास्थ्य के डी टी एम रवि रंजन कुमार एवं विजय शंकर पाठक, केयर इंडिया से अनुकृति एवं सभी प्रभारी चितित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के द्वारा ईआइबीएफ स्टीकर का लॉन्च किया गया। यह स्टीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जन्म लेंने उपरांत स्तनपान कराने के बाद एमसीपी कार्ड पर चिपका दिया जायेगा जिससे पता चलेगा की शिशु को जन्म के 1 घंटे के अन्दर दुध पिलाया गया।तदुपरांत सिविल सर्जन डा० सुरेश चन्द्र लाल, एसीइमओ डा० रबिन्द्र कुमार यादव, एनसीडीओ डा० सुनील सिन्हा, डीसीएम समरेन्द्र नारायण पीरामल स्वास्थ्य के डी टी एम रवि रंजन कुमार एवं विजय शंकर पाठक, केयर इंडिया से अनुकृति एवं सभी प्रभारी चितित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक के द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह हेतु हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
लोहार को एसटी के मामले में उलझा कर रखी है सरकार
बापूधाम मोतिहारी का औचक दौरा
