पर्व मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी,बीडीओ,सीओ, एसएचओ आदि के साथ बैठक कर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  सीतामढ़ी से दीपक पटेल की रिपोर्ट डीएम-एसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी,बीडीओ,सीओ, एसएचओ आदि के साथ बैठक कर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश । उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व को लेकर सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करवाना हर -हाल में करवाना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने निरोधात्मक कार्रवाई की भी समीक्षा किया एवं निर्देश दिया गया कि आने वाले पर्व /त्योहारों को देखते हुए सभी अधिकारी पूरी सजगता बरते। अफवाह फैलाने वाले पर सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाए ।शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा और इबादत हो इसके को लेकर सभी आवश्यक करवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्देश दिया कि मोहर्रम पर्व के दौरान सार्वजनिक स्थल पर किसी प्रकार का धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन ना हो साथ ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखें। एसपी हरकिशोर राय द्वारा भी सभी एसडीपीओ,थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि पूरी चौकसी बरती जाए। डीजे एवं लाऊड स्पीकर बजाने वाले के विरुद्ध अनिवार्य रूप से करवाई करे। उन्होंने कहा कि न केवल शहरों में बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों पर भी सतत निगरानी रखें ताकि आपसी सद्भाव और भाईचारा को बिगाड़ने वाले के विरुद्ध सख्ती बरती जा सके। जिलाधिकारी द्वारा शांति समिति की बैठक की भी समीक्षा की गई।निर्देश दिया गया कि सभी स्तरों पर शांति समिति के सदस्यों का सहयोग लेना भी सुनिश्चित किया जाए ताकि आपसी समन्वय के साथ आगामी पर्व त्यौहार को पूर्व के भांति अमन एवं शांति के साथ मनाया जा सके। जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 से संबंधित जिले में चल रहे टेस्टिंग ,कोविड टीकाकरण की व्यवस्था आदि पर जानकारी लेने के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने का भी निर्देश दिया गया। जिले में बाढ़ की स्थिति ,जलजमाव और उससे संबंधित राहत कार्य की समीक्षा भी जिलाधिकारी द्वारा की गई ।समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहां कि अभी भी बाढ़ का खतरा टला नहीं है।अतः सतर्क रहने की जरूरत है। सभी नदियों की सतत निगरानी करने की भी जरूरत है।

गांधी कंपलेक्स मोतिहारी में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद राधामोहन सिंह की उपस्थिति में आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने को लेकर बैठक आयोजित हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पूर्वी चंपारण जनता दल यू के जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह बनाए गए । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी सुप्पी एवं थानाध्यक्ष सुप्पी के अध्यक्षता में दिनांक 13.08.21 को सुप्पी थाना में की गई । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चंपारण के प्रवीण भारद्वाज पर्यावरण मंत्री से मिले। पर्यावरण मंत्री ने प्रवीण भारद्वाज को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व संबंधी स्मृति चिन्ह सौंपा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

वंचित परिवारों को सहयोग करने की हुई पहल 84 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झंडा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक

स्लीपर से लाश बरामद

गांधी संग्रहालय मे स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम

खिलाड़ी राजन गुप्ता तीन साल के लिए प्रतिबंधित