Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
ग्यारह लीटर देशी शराब के साथ सुगौली पुलिस ने दो किया गिरफ्तार। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर भेजा जेल।
सुगौली के भटहां दुमदुमवा में क्रिकेट टूर्नामेंट के दुसरे दिन खुटीआरवा की टीम ने कोरैयां टीम को हराया।
सुगौली नगर के शिवालय स्थित एमजेके स्टेडियम सहित अन्य जगहों पर पुरे दिन नव वर्ष की धूम मची रही। जहां लोगों ने पिकनिक का जमकर लुत्फ उठाया। खासकर एमजेके स्टेडियम में पिकनिक मनाने के क्रम में खूब भीड़ रही। जहां काफी संख्या मे लोग पहुंचकर पिकनिक का लुत्फ उठाया। खासकर युवा एवं युवतियों में खासे उत्साह देखा गया। यहां उपस्थित युवतियां खुशी के साथ नये साल का इजहार किया। वहीं स्टेडियम से सटे प्रसिद्ध पंचमुखी शिवालय पहुंचकर लोगों ने पूजा अर्चना भी किया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सुगौली,पू च:--प्रखंड के केकरवा में काटे गए सरकारी पेड़ को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ा। जानकारी के अनुसार प्रखंड के करमवा रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 के केकरवा में नहर पर लगी शीशम व सीरीस वृक्ष को कुछ लोग काटकर ट्रेक्टर पर लाद कर ले जा रहे थे। इसी बीच इसको स्थानीय ग्रामीण किरानी यादव,रंजीत कुमार,गिरीश यादव,पुकार यादव,बैधनाथ यादव,उमेश यादव सहित अन्य ने पेंड लदे ट्रेक्टर को रोक दिया।और ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की अधिकारी कोनिका कुमारी घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों से इसकी जानकारी ली। उसके बाद काटे गए पेड़ के स्थल का मुआवना किया। उन्होंने कहा कि पेड़ लदे ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है।वरीय अधिकारी के द्वारा केस दर्ज किया जाएगा। ग्रामीणों ने जिनके द्वारा पेड़ काटे गए है उनका नाम भी बताया। किस आरा मील में जाता है,उसको भी बताया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि किसके सह पर यह काम होता है उसे भी चिन्हित किया गया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पांच दिन पहले भी नहर पर लगी पेड़ को तस्करों के द्वारा काटा गया है। यहां हमेशा इस तरह का काम होता है। यह बता दे एक तरफ सरकार पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर पेड़ लगा रही है तो दूसरी तरफ तस्करों के द्वारा खुलेआम हरे पेड़ को काटा जाता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इसकी खबर विभाग को दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई। जिससे लकड़ी तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है। यदि इसी तरह से हरे पेड़ की कटाई होती रही तो सरकार की योजना सफल नही हो पाएगी। इस बार ग्रामीणों ने कटे पेड़ को वन विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द किया है। अब यही देखना है कि इस पर विभाग लगाम लगाने में कितना कामयाब होता है।
