सुगौली,पू च:--,भाजपा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रामगोपाल खंडेलवाल ने कडाके की ठण्ड को देखते हुए सैकडो जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल का वितरण किया। वितरण का शुभारंभ श्री खंडेलवाल ने भाजपा सांसद डाक्टर संजय जायसवाल के हाथो कराया।विगत कई वर्षों से ठंड के मौसम मे श्री खंडेलवाल द्वारा ज़रूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाता रहा है। इसी कड़ी में इस बार भी सैकड़ों असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस विषय पर बात करने पर श्री खंडेलवाल ने बताया कि गरीब असहाय लोगो को कंबल इसलिए वितरण किया जाता है कि वे लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और कम्बल खरीदने में सक्षम नही होते है। शीतलहर का प्रकोप झेलना कष्टदायक होता है। इसलिए मानवता के नाते यह कार्य करना उन्हें संतुष्टि प्रदान करता है। मौके पर पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहनी, विकास शर्मा,पैक्स अध्यक्ष श्याम शर्मा,गंगा राम,रवि पासवान संजय कुमार संजू,राम एकबाल प्रसाद,प्रभात कुमार वर्णवाल सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सुगौली,पू च:--प्रखंड के भटहां दुमदुमवा में आरसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा शनिवार को स्व. जवाहर लाल प्रसाद क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच माधोपुर क्रिकेट टीम और रुलही क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने किया। जिसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। इस दौरान उन्होंने खेल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए रुलही की टीम ने निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 125 रन बनाया। जिसके जबाब में उतरी माधोपुर की टीम अपनी पुरा विकेट गंवाते हुए 118 रन पर सीमट गई और जीत के लक्ष्य से पिछे रह गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के खिलाड़ी अनुप कुमार को दिया गया। जिन्होंने अपनी टीम के लिए अच्छा रन बनाया। मौके पर आयोजन समिति के अभिषेक श्रीवास्तव,सुमन पटेल,वसी अख्तर,बम भोली कुमार,अंपू यादव,हरेन्द्र प्रसाद,गोलू कुमार, मंदेश्वर यादव,संदीप पटेल,सुरज कुमार,राजन कुमार,ज्वाला सिंह, रुपलाल यादव,लाल महम्द, धर्मेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

अयोध्या धाम से आयी पुजित अक्षत कलश को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा। सुगौली,पू.च:--श्री राम जन्मभूमी मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम से प्राप्त पुजित अक्षत कलश को नगर के विभिन्न वार्डों में श्रद्धालुओं के द्वारा घुमाया गया।यह शोभा यात्रा राधा कृष्ण मठ के मठाधीश मनीष दास के नेतृत्व में निकाली गई। यह शोभा यात्रा शनिवार प्रातः11:00 बजे बाजार मठ प्रांगण से निकल कर थाना रोड होते हुए,विश्वनाथ गली,बजरंग धाम से माईस्थान भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर होकर विभिन्न गली मोहल्ला होकर अक्षत कलश शोभा यात्रा पुनःश्री राधे कृष्णा मठ पहुंचा। मठ के महंथ मनीष दास कलश को अपने माथे पर लेकर भ्रमण किया। शोभा यात्रा में नगर के सैकड़ो श्रद्धालु महिला पुरूष भ्रमण में भाग लियें। शोभा यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह,चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,ओम प्रकाश शर्मा,भाजपा नेता अंकुर चौधरी,संतोष शर्राफ,प्रियांशु कुमार ,विकास शर्मा,लालजी साह,प्रखण्ड संयोजक सुनिल यादव,मुकेश शर्मा,महंत राम बाबू दास,महंत विनोद दास,शम्भु यादव,रितिक कुमार,निरज कुमार,विजय सिंह,राकेश सिंह एवं अनिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.