सुगौली के भाजपा नेता प्रदीप सर्राफ के आवास पर हुआ फगुआ महोत्सव का आयोजन।
Transcript Unavailable.
सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत कोटवा पु च । थाना क्षेत्र के हेमंत छपरा राजकीय मध्य विधालय के समीप अज्ञात मोटरसाइकिल की ठोकर से गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के टिकैता गांव निवासी सत्येंद्र सिंह की 41 वर्षीय पत्नी शशि देवी के रूप में हुई है। घटना के बाबत थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया है कि महिला कोटवा स्टेट बैंक से प्रधान मंत्री किसान सहायता राशि का दो हजार नगद निकासी कर के अपने देवर व 10 वर्षीय बच्चे के साथ पैदल ही गांव लौट रही थी । इस दौरान स्कूल के समीप अज्ञात बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दिया , जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तत्काल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस बल के साथ एएसआई हरेंद्र कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
एनएच पर चांदसरैया ब्रह्म स्थान के समीप एक अनियंत्रित बाइक ने बाजार जा रही एक साइकिल सवार बच्ची को ठोकर मार दी। जिससे बच्ची एनएच पर गिर घायल हो गई। हालांकि बाइक सवार भी दुर्घटनाग्रस्त हो घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बच्ची बंगरी के सुनिल गिरी की पुत्री ब्यूटी कुमारी बताई जाती है।
होली व शबे ए बरात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक कोटवा पु च । कोटवा थाना परिसर मे बीडियो सरीना आजाद की अध्यक्षता में होली व शबे बारात शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में होली एवं शबे बरात शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो , यह सभी की जिम्मेवारी है। इस दौरान किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है । इसके अलावे थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि मनचलो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी । डीजे पर फूहड़ व अश्लील गाना बजाने वालो को बख्शा नही जाएगा। नशा सेवन करने वाले सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे। इस मौके पर मुखिया पति जसौली के अवधेश कुमार सिंह , पूर्व मुखिया रामभजन सिंह , कोटवा समिति सदस्य पति पन्नालाल प्रसाद , सतेंद्र कुमार यादव , राजन दुबे लखेन्द्र प्रसाद यादव , रामायण सिंह , रामा सिंह , राजेंद्र बैठा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सुगौली पुलिस ने थाना कांड के विभिन्न मामलों में 5 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में।
सुगौली एचपीसीएल बायो फ्यूल्स की इकाई ने 4 मार्च को मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस सप्ताह।
सुगौली प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिवों के साथ बीडीओ ने की समीक्षात्मक बैठक।
सुगौली एनआईओएस प्रशिक्षित शिक्षकों ने विभागीय अनदेखी को लेकर बीआरसी परिसर में डीईओ का जलाया पुतला।
Transcript Unavailable.
