जिले के सभी उप स्वास्थ केंद्र के बदहाली के लिए आक्रोशित बिहार नवयुवक सेना के सदस्यों ने सरोतर गांव के बंद पड़े प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष प्रदर्शन एवं चालू करने का मांग किया, जिसका नेतृत्व बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत रंजन ने किया, साथ ही अनिकेत ने कहा कि पूरे जिले में करोड़ो रूपये के लागत से बने सभी उप स्वास्थ्य केंद्र पर कही भी किसी पर भी ना डॉक्टर है ना ही दवा है, और ना ही कोई व्यवस्था है, इस लिए हम सभी ने उस आंदोलन की शुरुआत किया है, अब अगर जहा भी उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन बना है तो वहां स्वास्थ्य सुविधा भी होना चाहिए । आगामी 15 नवंबर को जिला अधिकारी महोदय से बिहार नवयुवक सेना की पूरी टीम पूरे जिये के उप स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के सुविधा की बहाली के लिए मांग कयय जाएगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अनिकेत रंजन विकास प्रियदर्शी सूरज सिंह नागेन्द्र साहनी तबरेज अंसारी लालबाबू साहनी मुकेश साह विनोद साहनी राहुल राज पप्पू कु कुशवाहा प्रभु कुशवाहा शशि भूषण राय दुखी साह रूपेश साहनी सूरज साहनी प्रमिला देवी माधुरी देवी भीखन पासवान श्याम पासवान रामभु कुशवाहा आदि के साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए सिकरहना अनुमंडल में बनायी थी रेत की कलाकृति मोतिहारी: पूर्वी जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र में तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो गया। परिणाम स्वरूप पिछले लोकसभा चुनाव के तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत अत्यधिक मात्रा में बढ़ा है। चुनाव आयोग के स्वीप आईकॉन सह प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे चरण में ढाका विधानसभा क्षेत्र में कुल 64.22% मतदान हुआ। पिछले जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में 61% मतदान हुआ था। कोविड-19 संबंधी सभी दिशानिर्देशों के बीच संपन्न हुए इस चुनाव में ढाका विधानसभा के मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान किया। वह उत्साह कोरोना जैसा जानलेवा बीमारी के भय के ऊपर भारी पड़ा। बता दे कि कि इस चुनाव में इस बार मतदाताओं में जबरदस्त उमंग दिखा। मतदान केंद्र पर वोट करने आए युवक-युवतियों ने मजबूत लोकतंत्र में युवा शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। महिलाएं भी पूरे उत्साह के साथ घर से निकलकर मतदान केंद्र पर पहुंची। बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुये। दिव्यांग जनों ने भी अपना हौसला दिखाया। गौरतलब हो कि निर्वाचन आयोग का ब्रांड एंबेसडर सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार ने मतदाता को जागरूक करने वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर जतन को पहले से तैयार थे। मधुरेन्द्र ने ढाका अनुमंडल कार्यालय परिसर में "वोट फॉर बेटर बिहार" सैंड आर्ट बनाकर लोगों से वोट करने के लिए खास अपील भी की थी। मौके पर उपस्थित ढाका के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंलाधिकारी ज्ञान प्रकाश, डीएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी, डीसीएलआर राकेश रंजन, अपर एसडीओ संजय कुमार व ढाका विधानसभा क्षेत्र के स्वीप आईकॉन मधुरेन्द्र कुमार ने मतदान कार्य में लगे मतदान कर्मियों एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए तैनात सभी सुरक्षा बल एवं पुलिसकर्मियों मतदान से जुड़ी हर खबर पर त्वरित जानकारी देने वाले मीडिया बंधुओं और स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान में लगे सभी प्रतिभागी युवाओं को भी धन्यवाद देते विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को आभार जताया।

मथुरापुर पंचायत के मुखिया जी के द्वारा गरीब महिलाओं के बीच सारी का वितरण किया गया

सीतामढ़ी:- एसपी अनिल कुमार ने पर्व त्योहार को लेकर पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने को कहा है गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग में उन्होंने थाना वाले विभिन्न आपराधिक कांडों की समीक्षा किया।

सीतामढ़ी:- नगर के हॉस्पिटल रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र में गुरुवार को दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया।

सीतामढ़ी :- जिला प्रशासन के स्तर से शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है इसके तहत डीएम द्वारा सीतामढ़ी में दो बाईपास सड़क के निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग पटना को विस्तृत प्रस्ताव भेजा गया है इस बीच एनएच के कार्यपालक अभियंता को डुमरा के विश्वनाथ पुर चौक से खरका बसंत एनएच 122 ए की अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है।

सीतामढ़ी :- राज्य सरकार ने स्थानीय सिविल कोर्ट में कार्यरत लोक अभियोजक, अपर लोक अभियोजक ,विशेष लोक अभियोजक, सरकारी वकील व सहायक सरकारी वकील को अगले आदेश /नई नियुक्ति होने तक पद पर बने रहने को कहा है।

सीतामढ़ी :- थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव से पुलिस ने मंगलवार की देर शाम दो लाख रुपए नहीं देने पर बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट के आरोपी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

सीतामढ़ी :- कोरोना काल में पिछले करीब 9 माह से जिले के लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं इन 9 माह के अंदर अनेक पर्व - त्योहार आए लेकिन सरकारी सख्ती के कारण अब तक का कोई भी त्यौहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया गया लेकिन ,आर्थिक तंगी के बावजूद धनतेरस एवं दीपावली पर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

सोनबरसा