सीतामढ़ी :- जिला प्रशासन के स्तर से शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है इसके तहत डीएम द्वारा सीतामढ़ी में दो बाईपास सड़क के निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग पटना को विस्तृत प्रस्ताव भेजा गया है इस बीच एनएच के कार्यपालक अभियंता को डुमरा के विश्वनाथ पुर चौक से खरका बसंत एनएच 122 ए की अविलंब मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है।
