सीतामढ़ी :- कोरोना काल में पिछले करीब 9 माह से जिले के लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं इन 9 माह के अंदर अनेक पर्व - त्योहार आए लेकिन सरकारी सख्ती के कारण अब तक का कोई भी त्यौहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया गया लेकिन ,आर्थिक तंगी के बावजूद धनतेरस एवं दीपावली पर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।