बिहार राज्य के चम्पारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से रुखसार परवीन से साक्षात्कार लिया गया जिस में उन्हों ने बताया की वो चूड़ी बनाने का काम करती हैं,गरीबी के कारण जिस की उम्र 12 या 13 वर्ष है

बिहार राज्य के चमोपरां जिला के कुसुमपुरबकरि की नसीमा खातून से साक्षात्कार लिया गया जिस में उन्हों ने बताया की वो चूड़ियाँ बनाने का काम करती हैं ,और एक दिन में 10 मुठा चूड़ियाँ बना लेती हैं ,उन्हें सरकार द्वारा वृद्धा पेंशन मिलती है

बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिला के रीगा प्रखंड के वार्ड नंबर 13 के बखरी गांव से बीड़ी और चूड़ी बनाने वाले मजदूरों से सीतामढ़ी संवादाता दीपक पटेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से साक्षात्कार लिया। बीड़ी मजदुर कुलसुम ने बताया कि वो 25 या 30 साल से बीड़ी बनने का काम करती है, एक दिन में 50 या 100 का काम हो जाता है, और दो लोग मिल कर काम करते है। ठेकेदार द्वारा काम मिलता है.उनका कहना है की उनको वृद्धा पेंशन के अलावा कुछ भी सरकरी सुविधा का लाभ नहीं मिलता है।

शाहिद भगत सिंह क्रिकेट क्लब बखरी द्वारा आयोजित T-20 टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच मोतिहारी V/S पारू के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पार टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए दारू के तरफ से गेल ने 103 रन की जबर्दस्त पारी खेली जिसके जवाब में मोतिहारी के टीम ने18.2गेंद में 184रन बना सकी तारों ने इस मैच को 31 रनों से जीत हासिल की आज का मैन ऑफ द मैच विजय गेल को दिया गया जो जो शानदार 103 रन की पारी खेली कल का फाइनल मुकाबला पारो बनाओ समस्तीपुर के बीच खेला जाएगा जो भी टीम कल जीतेगी ₹100000 एक लाख रुपए और ट्रॉफी दिया जाएगा और उपविजेता को ₹50000 पचाश हजार और ट्रॉफी दिया जाएगा

मोतिहारी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कॉलेजो में रिक्त सीटों पर स्नातक में नामांकन 17 जनवरी को ऑन स्पॉट एडमिशन के बिहार विश्वविधालय द्वारा आदेश दिया गया था, लेकिन सीट में भारी कटौती हुई है। अगर विश्वविद्यालय द्वारा सीटों को पुन: नहीं बढ़ाया जाता है तो विधार्थी परिषद् द्वारा आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा, उक्त बातें जिला संयोजक दिव्यांशु मिश्रा ने कहीं। प्रदेश कार्यकारिणी सद्स्य रिशु राज ने बताया की स्नातक में नामांकन के लिए चार बार मेधा सूची जारी करने के बाद भी करीब 35 हजार सीट रिक्त रह गए थे। इसे भरने के लिए विवि की ओर से यह पहल की गई है। इसके लिए भी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि यदि कम सीट पर अधिक छात्र नामांकन के लिए दावा करें तो ऐसी स्थिति में अंक को वरीयता देते हुए नामांकन की प्रक्रिया का आदेश दिया गया है। लेकिन जिस छात्र का नामांकन से वंचित रह जाता हैं उसके भविष्य का क्या होगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार विश्वविधालय द्वारा आधे से अधिक सिट कम कर दी गई अगर सभी विषयों मे विश्वविद्यालय द्वारा सीट अगर नहीं बढ़ाया जाता है तो विधार्थी परिषद् द्वारा विश्वविद्यालय के खिलाफ अन्दोलन किया जायेगा।मौके पर जिला मीडिया प्रभारी उजाला कुमार, कॉलेज अध्यक्ष पियुष कुमार, कॉलेज सह मंत्री रविन्द्र कुमार, मृदुल कुमार, मंटू पुरी, राहुल कुमार इत्यादी मौजूद थे।

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक को लूटने की योजना बनाते 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो चोरी की बाइक और 3 मोबाइल बरामद किए हैं.मिली जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक बैंक से 1.25 लाख रुपये निकाल कर अपने केंद्र पर स्कूटी से लौट रहा था. जिसको लुटने के इरादे से अपराधी मधुबनी घाट में इकट्ठा हुए थे. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में एक मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. जबकि, 2 अन्य मोतिहारी के पिपराकोठी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. अपराधियों ने पूछताछ में कई लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. नक्सली संगठन से जुड़ा है एक अपराधी एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि सीएसपी संचालक को लूटने की योजना बनाते गिरफ्तार अपराधियों में एक मुजफ्फरपुर के साहेबगंज का रहने वाला साहेब सहनी है. जो नक्सली संगठन से भी जुड़ा हुआ है. साहेब सहनी हत्या और बैंक लूट समेत कई आपराधिक मामलों में आरोपी हैं. एसपी के अनुसार गिरफ्तार 2 अन्य अपराधियों में पिपराकोठी थाना क्षेत्र का रहने वाला रामपुकार सहनी और संतोष कुमार सहनी है. चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार वहीं, पिपराकोठी थाना क्षेत्र के रहने वाले डॉ. दिवाकर गिरी को फोन करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है. एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि गिरफ्तार अरविंद कुमार उर्फ रॉबिन रघुनाथपुर का रहने वाला है. गिरफ्तार अरविंद के पास से पुलिस ने रंगदारी मांगने में प्रयुक्त किए गए सिम को भी बरामद कर लिया गया है.

मोतिहारी के ढाका पुलिस के सूचना के आधार पर शनिवार की रात थाना क्षेत्र के ढाका-बैरगनिया मुख्य पथ के सिरनी गांव के समीप से दो बाईक के साथ भारी मात्रा में शराब किया जप्त। कारोबारी बाईक पर लदे शराब छोड़कर पहले ही हो गया फरार

बंजरिया:-मोखलिशपुर क्रिकेट टूर्नामेंट के।दूसरे सेमीफाइनल मैच में संग्रामपुर ने सिसवा को 5 विकेट से हराया

बंजरिया:-कर्पूरी ठाकुर कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा से बंचित छात्रों ने किया हंगामा

बंजरिया:-फुलवार से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया