जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवीन चंद्र झा की अध्यक्षता में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर प्रशासनिक विधि व्यवस्था को ले पदाधिकारियों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक.... जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई.... उक्त बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ हुई समीक्षा... पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी को कोविड-19 के नियमों को अनुपालन सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश.... जिलाधिकारी महोदय ने आम लोगों से मास्क लगाने की अपील की... जिलाधिकारी महोदय ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समाजसेवी एवं व्यवसाई संघ के साथ की बैठक... वहीं जिलाधिकारी महोदय ने जनप्रतिनिधि दलों, समाजसेवी, व्यवसाई से अपील करते हुए कहा कि खुद मास्क पहने तथा उससे जुड़े हुए लोगों को मास्क पहनने हेतु करे प्रेरित.... बैठक में आए लोगों ने जिलाधिकारी महोदय को दिया धन्यवाद...
सिकरहना -गर्मी को देखते हुए विधुत विभाग तार और पोल को दुरस्त करना शुरू कर दिया है जिसको लेकर विधुत आपूर्ति प्रशाखा चिरैया के 33 के0भी0ए0 तार-पोल को दुरूस्त करने का कार्य 11 मार्च से 14 मार्च तक किया जाएगा। सहायक विधुत अभियंता चंदन कुमार ने बताया की 8.30 बजे सुबह से 11.30 बजे दिन तक मेनटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके कारण तीन घंटे विधुत आपूर्ति बंद रहेगी।
जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते फैलाव को देखते हुए जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण द्वारा शुक्रवार दिनांक 09/04/2021 को इसकी समीक्षा की गई। समीक्षोपरांत उनसे प्राप्त निदेश के आलोक में कोविड-19 के संक्रमण के गुणात्मक फैलाव की रोकथाम हेतु जिले के 45 वर्ष से ऊपर के सभी शिक्षकों को टीकाकरण कराना आवश्यक है। अतः जिले के सभी शिक्षकों से अपील है कि वे अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए अपने प्रखंड के स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर अपना टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। इसे अत्यावश्यक समझें। आदेशानुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण।
जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की उपस्थिति में संख्यिकी विभाग द्वारा बंजरिया प्रखंड अंतर्गत बंजरिया पंचायत के सिंघिया सागर गांव में क्रॉप कटिंग का हुआ आयोजन... जिलाधिकारी महोदय ने क्रॉप कटिंग में शामिल होकर क्रॉप कटिंग किया एवं निरीक्षण किया.... जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि क्रॉप कटिंग का मूल उद्देश्य यह है कि रबी फसल में गेहूं के प्रोडक्टिविटी कितना हुआ इससे प्लान किया जाएगा तैयार... क्रॉप कटिंग के डेटा को अन्य योजनाओं में भी किया जाता है प्रयोग... उक्त मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी- सह - जिला सुचना जन-संपर्क पदाधिकारी, अंचलाधिकारी बंजरिया सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.
ढाका: प्रखंड अंतर्गत कुंडवा चैनपुर में शुक्रवार को फैमिली हेल्थ केयर हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। जिसके निदेशक प्रेम कुमार, व्यवस्थापक रामनाथ, डॉ. एम एच अंसारी, डॉ. एन अंजुम, डॉ. एस मोहम्मद, डॉ. पी के वर्मा एवं डॉ. शमीमुल हक द्वारा संचालित है।
पताही प्रखंड क्षेत्र से बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। विगत पाँच वर्षों से सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देने वाली एक मात्र संस्था आर्यभट्ट कोचिंग सेंटर, करमोहना, सपही देवी मंदिर के समीप में पठन-पाठन कर रहे, विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया है। टुनटुन बैठा की पुत्र अकाश कुमार 455 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं कोचिंग सेंटर व अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है अकाश कुमार ने बताया कि मैं यूपीएससी की तैयारी करना चाहता हूं मैं अपनी कामयाबी का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षक एवं आर्यभट्ट कोचिंग सेंटर के शिक्षक डायरेक्टर राहुल कुमार सर एवं अपने माता पिता को देना चाहता हूं। वही कुंदन कुमार 437, ताबीश.अहमद 433, विशाल कुमार 431, रौशन कुमार 421, नितेश कुमार 413, कमरान आलम 410, कुणाल कुमार 400, अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय व कोचिंग सेंटर के प्रति काफी खुशी जाहिर किया है। वही कोचिंग संस्थान के शिक्षकों के द्वारा सभी बच्चों को मेडल प्रदान कर मिठाई खिलाकर के खुशी जाहिर करते हुए, सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू की अभी से तैयारी। जिलाधिकारी सभी प्रखंडो के नोडल पदाधिकारी, बीडीओ,सीओ आदि के साथ बैठक कर अभी से ही तैयारी में लग जाने का दिया निर्देश। आपदा कभी भी नही होगी भारी,यदि हमारी पूरी होगी तैयारी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मेजरगंज में हुए हाईप्रोफाइल दरोगा हत्याकांड में शामिल अपराधी हुआ गिरफ्तार। सीतामढ़ी एसपी के द्वारा गठित टीम ने गुजरात से किया गिरफ्तार। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीतामढ़ी डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कोरोना से बचाव के लिए तरह-तरह की व्यवस्था कर रही हैं। वहीं समस्त जिला वासियों को मास्क पहनकर ही घर से निकलने का आग्रह किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आपदा विभाग के तहत विधायक और सीओ ने मृतक के परिजन के साथ अग्निपीड़ित को चार लाख का राहत चेक प्रदान किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
