जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते फैलाव को देखते हुए जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण द्वारा शुक्रवार दिनांक 09/04/2021 को इसकी समीक्षा की गई। समीक्षोपरांत उनसे प्राप्त निदेश के आलोक में कोविड-19 के संक्रमण के गुणात्मक फैलाव की रोकथाम हेतु जिले के 45 वर्ष से ऊपर के सभी शिक्षकों को टीकाकरण कराना आवश्यक है। अतः जिले के सभी शिक्षकों से अपील है कि वे अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए अपने प्रखंड के स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर अपना टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। इसे अत्यावश्यक समझें। आदेशानुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण।