सीतामढ़ी में आज आंधी तूफान के साथ होगी बारिश, बज्रपात गिरने की भी संभावना, मौषम विभाग ने जारी किया अलर्ट।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
तुरकौलिया मध्य पंचायत* के सेनवरिया मोड़ से कमिटी चौक तक जाने वाली सड़क बदहाली का नमूना बना हुआ है। निर्माण के नाम पर कई दशकों से इस सड़क पर सिर्फ मिट्टी भराई का कार्य किया गया है। यही कारण है कि हल्की बारिश होने पर यह कच्ची सड़क कीचड़ मे तब्दील हो जाता है। जबकि पीसीसी या ईट्टीकरण करने के लिए वर्षों से स्थानीय लोग मांग करते आ रहे हैं। लेकिन आजतक इसे नही बनाया गया। इसी सड़क से होकर कमिटी बाजार या तुरकौलिया चौक पर लोग समान खरीदारी करने के लिए आते-जाते है। खासकर वार्ड 11,12 वार्डो के सोहिल छपरा के लोगों को हाट-बाजार आने-जाने मे काफी परेशानी होती है। कच्ची सड़क होने के कारण जगह-जगह सड़क पर गढ्ढा हो गया है। सड़क पर एक-एक फीट तक कीचड़ भी रहता है और गढ्ढे मे हमेशा पानी लगा रहता है। ऐसे मे सड़क पर चलना दूभर हो गया है। चार पहिया वाहन की बात तो दूर है। बाइक और साइकिल से चलने मे भी राहगीरों को बड़ी दिक्कत होती है। कितने लोग गिरकर जख्मी हो भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि कई बार विधायक व मुखिया से इस सड़क को बनाने के लिए कहा गया है। लेकिन आजतक किसी ने इस समस्या को दूर करने के लिए पहल नही किया है। वही सोहिल छपरा के रमेश राम, मुमताज देवान, ललन राम, शेरमुहम्मद देवान, मंटु राम, नेजामुद्दीन देवान, शेख इमामुल हसन, शेख शकमुल्लाह आदि ग्रामीणों का कहना था कि कई दशकों से सड़क बनवाने की मांग की जा रही है। लेकिन आजतक इसका निर्माण नही कराया गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग किया है कि शीघ्र ही इस सड़क का निर्माण कराया जाए। ताकि इस समस्या से निजात मिल सके।
मोतिहारी तुरकौलिया जदयू बिहार अल्पसंख्यक के प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जमाल साहब के नेतृत्व में पार्टी के ईमानदार व कर्मठ कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई है. इसमें पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनौलीया गावं निवासी मौलाना महामद नेसार को अल्पसंख्यक बिहार प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है. जहां नव मनोनीत महासचिव मौलाना नेसार ने कार्यकर्ताओं को बताया कि सच्चे लगन और ईमानदारी से किए गए परिश्रम का फल जरूर प्राप्त होता है. आगे बताया कि मुझे जिम्मेदारी दी गई है.इस जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक पालन करते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करुगा वही पिपरा कोठी प्रखंड के NsUi छात्र अध्यक्ष डॉ बेलाल जमाल ने मैं मिठाई खिलाकर बधाई मौके पर मौलाना मंजर अलीमी नजीर वाशिम अख़्तर आलम अंकित कुमार जाकिर हुसैन मुफ्ती मोमताज अजहरी सहित कई लोग ने बधाई दी
बिहार राज्य के सीतामढ़ी ज़िला से दीपक पटेल ने चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी बीडीओ,सीओ आदि पदाधिकारियो के साथ किया बैठक।कोरोना टेस्टिंग,1 जुलाई से प्रारंभ होने वाले टीकाकरण महाअभियान,जीआर अपडेशन आदि को लेकर समीक्षा कर दिए कई निर्देश *बदलकर अपना व्यवहार, करो* *कोरोना पर वार*
20 वी वाहिनी के एसएसबी जवानों ने गुरहेनवा चौक के पास से 8 डब्बा मिनी ड्रोन कैमरा के साथ 3 तस्कर को गिरफ्तार किया व एक आई टेन कार जब्त की जब्त कार का रजिस्ट्रेशन नम्बर BR 06AW 3210 है। गिरफ्तार की पहचान विकी कुमार रौनियार पिता अमरनाथ रौनियार गांव बैरगनिया थाना बैरगनिया का निवासी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बच्चों को पोलियो के खतरे से बचाने के लिए जिले में रविवार को पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी सुनिल कुमार यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरा में बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक पर सीओ बाजपट्टी ने मधुबन बाजार वार्ड पाँच में बागमती परियोजना के बांध का निरीक्षण किया। संबंधित अभियंता को अविलंब मरम्मती करवाने हेतु निर्देशित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शिवहर जिला के तत्वधान में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह चौहान के दिशा निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण का महा अभियान चलाया गया जिसमें युवा भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार झा के अध्यक्षता में पुरनहिया प्रखंड के थाना, एवं उप स्वास्थ्य केंद्र सोनौल सुल्तान, के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
मुज़फ़्फ़रपुर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर शैलेश प्रसाद ने कविड 19 टीका के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
