मोतिहारी तुरकौलिया जदयू बिहार अल्पसंख्यक के प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जमाल साहब के नेतृत्व में पार्टी के ईमानदार व कर्मठ कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई है. इसमें पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनौलीया गावं निवासी मौलाना महामद नेसार को अल्पसंख्यक बिहार प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है. जहां नव मनोनीत महासचिव मौलाना नेसार ने कार्यकर्ताओं को बताया कि सच्चे लगन और ईमानदारी से किए गए परिश्रम का फल जरूर प्राप्त होता है. आगे बताया कि मुझे जिम्मेदारी दी गई है.इस जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक पालन करते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करुगा वही पिपरा कोठी प्रखंड के NsUi छात्र अध्यक्ष डॉ बेलाल जमाल ने मैं मिठाई खिलाकर बधाई मौके पर मौलाना मंजर अलीमी नजीर वाशिम अख़्तर आलम अंकित कुमार जाकिर हुसैन मुफ्ती मोमताज अजहरी सहित कई लोग ने बधाई दी
