सुप्पी प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19 टीका के लिए 13 मेगा कैंप विभिन्न गांव में लगाई गई कोविड-19 टीका सेंटर पर भ्रमण करते अंचलाधिकारी रामजी प्रसाद केसरी नजर आए। उन्होंने बताया शांति पूर्वक से लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए टीका लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुप्पी प्रखंड के सभी पंचायतों में आज, मेगा कैंप लगाकर मसाही में 220 लेागों को टीका दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के चम्पारण जिला से विनोद कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उनके गाँव से बच्चों का स्कूल लगभग तीन मिल दूर है,जिस कारण बच्चों को स्कूल पहुँचने में काफी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता हैं।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के चम्पारण जिला से हमारी श्रोता, मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उनकी उम्र 65 वर्ष की हो गई है पर अभी तक उन्हें वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिला है। साथ ही इनका कहना है कि पेंशन का आवेदन उन्होंने काफी दिनों पहले भरा है .

बिहार राज्य से सोनेलाल महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने लगभग 5 महीनों पहले वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन भरा था पर आज तक उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया हैं

सीतामढ़ी जिला से आ रही है सनसनी खबर मेजरगंज प्रखंड डूंगरी कला पंचायत ग्राम डग्रहा निवासी 30 वर्षीय नरेश सिंह की नदी में डूबने से हुई मौत। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुप्पी बरहरवा पंचायत वार्ड नंबर 7 में कई गरीबों के घर में घुसा पानी। गरीब लोग परेशान सीओ को दिया गया आवेदन नहीं हुई कोई सुनवाई नहीं पहुँचे कोई अधिकारी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अनुमंडलीय अस्पताल में आशा को दिया जा रहा छ: दिवसीय प्रशिक्षण - केयर इंडिया टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से दिया जा रहा प्रशिक्षण - 90 आशा कार्यकर्ता और दो फैसिलिटेटर को मिल रहा प्रशिक्षण  मोतिहारी, 25 अगस्त।  केयर इंडिया टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से चयनित आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटर को छः दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीन बैच में तीन प्रखंडों की चयनित 90 आशा कार्यकर्ता और दो फैसिलिटेटर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 24 से 29 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। पकड़ीदयाल अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार ने यह जानकारी दी। अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अवनीश कुमार ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य बिभाग से जुड़ी आशा कार्यकर्ता को मॉड्यूल 5, 6, एवं 7 के चथुर्थ चरण का छ: दिवसीय  प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने समेत स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी अन्य सेवाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। ताकि आशा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सके और समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचा सके। लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिल  सके और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके इसलिए भी यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक सतीश कुमार सिंह के साथ उनके सहयोगियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर को ट्रेनिंग बैच वाइज दिया जा रहा डीसीएम नंदन झा ने बताया कि आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर को ट्रेनिंग बैच वाइज दिया जा रहा है। जिसमें पकड़ीदयाल, पताही, एवं फेनहारा की 90 आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर को चयनित कर शामिल किया गया है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश है समय से पूर्व जन्मे बच्चे औऱ जन्म के समय कम वजन वाले शिशुओं का कैसे मूल्यांकन किया जाना है। साथ ही होने वाले खतरों से कैसे सुरक्षित करना है। शिशुओं की देखभाल संबंधी जानकारियां, माँ को शिशुओं के देखभाल संबंधित जानकारी व परामर्श , नवजात शिशुओं में रक्त संक्रमण की पहचान एवं जाँच के साथ स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सभी सेवाओं का आशा कार्यकर्ता को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना ताकि वह अपने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा सके और लोगों को भी सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम स्वास्थ सेवाओं की जानकारी मिल सके। प्रशिक्षण का शुभारंभ हो चुका है जिसका समापन 29 अगस्त को होगा ।  सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थी प्रशिक्षण स्थल पर आकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। सभी लाभार्थियों के लिए प्रशिक्षण स्थल पर रहने, खाना-पीना समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और सभी लोग सुविधाजनक तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। मौके पर डीसीएम नंदन झा, केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक सतीश कुमार सिंह के साथ उनके सहयोगी संदीप कुमार, रजनीश कुमार वर्मा, संजय    कुमार, नसीम अख्तर धीरेंद्र कुमार, पप्पू कुमार सहित आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर मौजूद रहे ।

बिहार राज्य से सीतामढ़ी ज़िला के मोहनी मंडल पंचायत के वार्ड -12 से दीपक पटेल की बातचीत चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से एक ग्रामीण शंदराम से हुई।दीपक पटेल बताते है कि ग्राम पंचायत में शिकायतें आ रही है कि माता पिता बेटियों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते है और इनकी शादी ज़ल्दी करवा देते है। इस पर शंदराम कहते है कि कमज़ोर व मज़बूर वर्ग के लोग ही अपने बच्चों की शादी कम उम्र में करा देते है। लड़का लड़की एक समान है ,शिक्षा के क्षेत्र में लड़का लड़की में भेदभाव नहीं रखना चाहिए। दोनों को समान व अच्छा व्यवस्था प्रदान करना चाहिए।