बिहार राज्य से सीतामढ़ी ज़िला के मोहनी मंडल पंचायत के वार्ड -12 से दीपक पटेल की बातचीत चम्पारण मोबाइल वाणी के माध्यम से एक ग्रामीण शंदराम से हुई।दीपक पटेल बताते है कि ग्राम पंचायत में शिकायतें आ रही है कि माता पिता बेटियों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते है और इनकी शादी ज़ल्दी करवा देते है। इस पर शंदराम कहते है कि कमज़ोर व मज़बूर वर्ग के लोग ही अपने बच्चों की शादी कम उम्र में करा देते है। लड़का लड़की एक समान है ,शिक्षा के क्षेत्र में लड़का लड़की में भेदभाव नहीं रखना चाहिए। दोनों को समान व अच्छा व्यवस्था प्रदान करना चाहिए।