राजा कुमार

सीतामढ़ी जिले के सुपी प्रखंड के कोठियाराय पंचायत वार्ड नंबर 14 में दीपक पटेल ने स्थानीय महिला रेखा देवी से स्कूल में पढ़ाई विषय पर साक्षात्कार लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सीतामढ़ी जिले के सुपी प्रखंड के कोठियाराय पंचायत वार्ड नंबर 14 में दीपक पटेल ने महिला लालबच्ची देवी से बेटा और बेटी के बीच भेदभाव विषय पर साक्षात्कार लिया। लालबच्ची देवी ने बताया कि गरीब चाह कर भी बेटा -बेटी के प्रति समान भाव नही रख पाता है। इनके छे बच्चे हैं। केंद्र या राज्य सरकार के तरफ से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए मिलने वाली राशि पर्याप्त नही है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सीतामढ़ी जिले के सुपी प्रखंड के कोठियाराय पंचायत वार्ड नंबर 14 में दीपक पटेल ने रानी कुमारी से शिक्षा विषय पर साक्षात्कार लिया।रानी कुमारी ने बताया कि इनकी सात बहन एवं एक भाई है और सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। पापा के पास पैसे नहीं है,इस कारण ये प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई नही कर पा रही हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सीतामढ़ी जिले के सुपी प्रखंड के कोठियाराय पंचायत वार्ड नंबर 14 में दीपक पटेल ने महिला गुलाब देवी से पेंशन विषय पर साक्षात्कार लिया।गुलाब देवी ने बताया कि इन्हें चार सौ रूपये पेंशन मिलता है। जिससे गुजारा मुश्किल से होता है। इनके तीन बेटे हैं। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।

सीतामढ़ी जिले के सुपी प्रखंड के कोठियाराय पंचायत वार्ड नंबर 14 में दीपक पटेल ने रामजी ठाकुर से पेंशन विषय पर साक्षात्कार लिया। रामजी ठाकुर ने बताया कि इन्हें मात्र चार सौ रुपए पेंशन मिलता है। जो इनके जीवन यापन करने के लिए पर्याप्त नही है। इनकी उम्र पचहत्तर साल की है और ये कोई काम करने की स्थिति में नही हैं।साथ ही इनका कहना है कि पेंशन समय से नही मिलता है,परन्तु हर महीने मिल जाता है ।बिहार सरकार को पेंशन की राशि बढ़ाना चाहिए।कम से कम हजार रुपये पेंशन जरूर मिलना चाहिए। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।

सीतामढ़ी जिले के सुपी प्रखंड के कोठियाराय पंचायत वार्ड नंबर 14 में दीपक पटेल ने विश्वनाथ पर्वत से पेंशन विषय पर साक्षात्कार लिया।विश्वनाथ ने बताया कि बैंक के लम्बे लाइनों में खड़े हो कर, बहुत मुश्किल से इन्हें चार सौ रुपये महीना पेंशन मिलता है,परन्तु यह पर्याप्त नहीं है। साथ ही इनका कहना है कि सरकार को पेंशन राशि बढ़ाना चाहिए और गुजारा होने लायक पेंशन मिलनी चाहिए। विस्तार पूर्वक बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बात ।

पंचायत चुनाव को लेकर सुप्पी पुलिस बेहद संवेदनशिल दिख रही है। पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए सुप्पी थाना गेट के सामने बैरगनिया सीतामढ़ी मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नरेश कुमार ने साक्षात्कार के माध्यम से बताया कि कम उम्र में लड़की की शादी नही करनी चाहिए। इससे जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। अठारह वर्ष के बाद ही लड़की की शादी करनी चाहिए। विस्तार पूर्वक साक्षात्कार सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी बातचीत ।

पुरनहिया -प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत कटैया गांव के महादलित बस्ती मे नवजात बच्चा को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीत कुमार व नोडल अधिकारी डॉ शेष कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से पोलियो की दो बुंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया . यह पोलियो अभियान पांच दिनों तक चलेगा . अभियान के सफल संचालन के लिए 30 हाउस टु हाउस,7 ट्रांजिट व 11 सुपरवाइजर की टीम बनाया गया है . मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक,प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक यूनिसेफ एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रखंड मॉनिटर सहित एएनएम भी उपस्थित रहीं .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।