सीतामढ़ी में मास्क नहीं पहनने वाले को पचास रूपये की काटी गई चलान , जिसके कारण हुई अधिकारी से नोक झोंक। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना क्षेत्र के खैराघाट से पुलिस ने गुरुवार को दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार दोनो तस्कर थाना क्षेत्र के खैराघाट का नन्दकिशोर मुखिया व अनिल मुखिया वताया जाता है। जिनके ऊपर अवैध शराब बनाने व बिक्री करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। दोनो को उत्पाद अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सुगौली। सुगौली में मकर संक्रांति का पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया।

बंजरिया के गोखुला उप स्वास्थ्यकेन्द्र में मकरसंक्रांति के बाद से सप्ताह में 3 दिन बैठेंगे चिकित्सक। जहां क्षेत्र के लोगो का होगा इलाज। साथ ही सभी मरीजो का मुफ्त जांच कर दवा दी जाएगी। जिससे क्षेत्र के लोगो मे खुशी का माहौल है।

बंजरिया के जटवा चिचोरहिया सड़क निर्माण बन्द होने से नाराज ग्रामीण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर करेंगे शिकायत। जानकारी देते हुए मानवाधिकार कार्यकर्ता अजमत अली ने बताया कि बुधवार को जटवा में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि एजेंसी व ग्रामीण कार्य बिभाग के खिलाफ शिकायत की जाएगी।

चैलाहा से जटवा जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर हुआ । मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर एक मालवाहक ट्रक फंस गया। जिसे जेसीबी से निकालने का दिन भर प्रयास किया गया। परंतु ट्रक नही निकल पाया जिससे भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभाव पड़ा।इस सड़क को बाबाहन्स एजेंसी निर्माण कर रही है। परन्तु एजेंसी के द्वारा सड़क से पिच व पत्थर के टुकड़े निकाला जा रहा है। जिससे सड़क पर केवल मिट्टी ही बच जा रहा है। दो दिन हुई बारिश से सड़क गीला हो गया जिसमें लोड ट्रक फंस गया।

बंजरिया थाना क्षेत्र के झखिया से एक शराब तस्कर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए दरोगा रामदखल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर झखिया का जयमंगल सहनी है। जिसके ऊपर शराब बनाने व बिक्री करने का प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज है।

Transcript Unavailable.

हरसिद्धि के दुदहीं में बिते दिन हुई विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुगौली में सप्तक्रांति ट्रेन के बोगी से 36 बोतल विदेशी शराब रेल पुलिस ने किया बरामद।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।