चैलाहा से जटवा जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर हुआ । मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर एक मालवाहक ट्रक फंस गया। जिसे जेसीबी से निकालने का दिन भर प्रयास किया गया। परंतु ट्रक नही निकल पाया जिससे भारी वाहनों के आवागमन पर प्रभाव पड़ा।इस सड़क को बाबाहन्स एजेंसी निर्माण कर रही है। परन्तु एजेंसी के द्वारा सड़क से पिच व पत्थर के टुकड़े निकाला जा रहा है। जिससे सड़क पर केवल मिट्टी ही बच जा रहा है। दो दिन हुई बारिश से सड़क गीला हो गया जिसमें लोड ट्रक फंस गया।
