Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शुक्रवार की संध्या मे सघन जांच के दौरान थाना पुलिस ने देसी व विदेशी शराब के साथ 3 नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है.थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे चलाए गये अभियान के दौरान अशोगी सीमा के पास से नशे की हालत मे 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार किये जाने वालों मे 300 एमएल की 8 बोतल देसी शराब के साथ शिवहर थाना अंतर्गत रसीदपुर निवासी गौरी कुमार व रीगा थाना अंतर्गत बभनगामा निवासी अशोक कुमार शामिल है.वही पुरनहिया बाजार से मेजरगंज छाता निवासी शिवम कुमार को 375 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.थानाध्यक्ष ने बताया कि3 गिरफ्तार नशेड़ी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है.पुलिस टीम में सहायक अवर निरीक्षक जयप्रकाश कुमार व तेज नारायण सिंह सहित पुलिस बल शामिल थे.

पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है समकालीन अभियान के तहत दो अलग-अलग जगहों से मंगलवार की संध्या  चार पियक्कड़ को  नशे के हालात में गिरफ्तार कर लिया गया है । पियक्कड़ की गिरफ्तारी बसंत जगजीवन बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पहचान सीतामढ़ी जिला के राजोपट्टी निवासी मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद नासिर एवं अन्य दो पियकर की गिरफ्तारी परसौनी गोप गांव के पास से की गई है जिसकी पहचान परसौनी निवासी चंदन कुमार, अशोक कुमार के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि  जांच उपरांत अल्कोहल की मात्रा पाई गई है। जिसको पियक्कड़ को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नर्सरी को गिरफ्तार करने में अवर निरीक्षक लाल देवराम व जयप्रकाश कुमार मौजूद थे।

सिसवन प्रखंड के रेफरल अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा इंज्यूरी बनाने के नाम पर रूपये लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सिसवन रेफरल अस्पताल का बताया गया है। वीडियो में स्वास्थ्य कर्मी की पहचान हीरा साहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक मामले में छात्र पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें इंज्यूरी बनाने के नाम पर स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा मोटी रकम की मांग की जा रही है।वायरल विडियो में साफ तौर पर देखा गया है कि अपने चेंबर में बैठे स्वास्थ्य कर्मी ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि साहब और पुलिसकर्मियों को मैनेज करने में खर्चा तो लगेगा ही। इतने में कैसे हो सकता है।इंज्यूरी बनाने के फिराक में घूम रहा युवक के द्वारा कर्मी से इतने में ही चला-बना लेने की बात कही जा रही है।स्वास्थ्य कर्मी 2000 देने की बात कह रहा है। जबकि छात्र के द्वारा 1500 रुपये को लेकर दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हो रही है। वायरल वीडियो कब का है इसकी स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पा रही है लेकिन बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो तीन माह पूर्व का है।वीडियो में दिखने वाला यह स्वास्थ्य कर्मी कौन है? यह किस पद पर कार्यरत है। इन सारे मसले पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीरता से जांच कराने की बात कही है।बताते चलें कि हाल ही में सिसवन प्रखंड में आयोजित स्वास्थ्य मेले में दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने स्वास्थ्य कर्मी का नाम रखते हुए सिवान सदर अस्पताल के सिविल सर्जन से शिकायत किया था। मामले को लेकर जब आरोपी स्वास्थ्य कर्मी से फ़ोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद था। बोले जिम्मेदार मामले कि जानकारी नहीं हैं संज्ञान में लेकर वायरल वीडियो की जांच किया जायेगा । सही पाए जाने पर दोषी स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डॉ एएस खान ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, रेफरल अस्पताल सिसवन

सिसवन थाना क्षेत्र के बखरी गांव के युवक की नदी में नहाने के क्रम में तेज धारों में बहने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि बखरी गांव निवासी निजामुद्दीन का 20 वर्षीय पुत्र सद्दाम हुसैन छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के तिवारी टोला गांव में अपने रिलेशन के घर में गया था। वही एक रिलेशन के लड़के के साथ वह सरयु नदी में नहाने को लेकर गया।जहां पर वह तेज धारों में बह गया। घटना की खबर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा सद्दाम हुसैन की काफी तलाश की गई वहीं ग्रामीणों द्वारा इस की सूचना पुलिस को पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर सद्दाम हुसैन तलाश कर रही हैं। मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश महतो ने बताया कि दोनों डूबे हुए बच्चों की तलाश करने को लेकर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है तथा अस्थनीय गोताखोरों को भी लगाया गया है। घटना की खबर सुनकर पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

सिसवन चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के एसएच-89 सिसवन सिवान पर मगंलवार कि रात मधवापुर चट्टी के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार सिसवन थाना क्षेत्र के नंदामुड़ा गांव से कही बारात में जा रहे थे।जैसे ही बाइक मधवापुर चट्टी के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रहे स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी ।जिसमें बाइक पर सवार सिसवन थाना क्षेत्र के नंदामुड़ा गांव निवासी शनीचर शर्मा का पुत्र राकेश शर्मा, राजेश बैठा का पुत्र राकेश कुमार व जवाहर बैठा का पुत्र मुकेश बैठा गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार घायलों में दो की हालत चिंताजनक बताई गई।

सिसवन सिसवन थाना क्षेत्र के उबधी गांव में जहर खाने से एक युवती अचेत हो गई। युवती स्थानीय गांव के असुरुगम अंसारी की पुत्री नजबुन हैं। युवती का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में करने के बाद सिवान रेफर कर दिया गया।घटना के संबंध में परिजन कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Transcript Unavailable.